{"_id":"65d2795f78b45510f60a3fa4","slug":"keeping-an-eye-on-the-meeting-farmers-stood-firm-throughout-the-day-atmosphere-peaceful-ambala-news-c-36-1-amb1003-118562-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैठक पर निगाह, दिनभर डटे रहे किसान, माहौल शांतिपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैठक पर निगाह, दिनभर डटे रहे किसान, माहौल शांतिपूर्ण
विज्ञापन
अंबाला-राजपुरा मार्ग स्थित शंभू बैरियर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान खेतों में बैठे किसान नेत
आंदोलन के छठे दिन रविवार को भी किसान मोर्चे पर डटे रहे। 13 फरवरी से पंजाब-हरियाणा सीमा शंभू पर किसान दिल्ली कूच के लिए अड़े हैं। दूसरी तरफ हरियाणा की सीमा अंबाला में पुलिस फोर्स तैनात है। रविवार को दोनों ओर से शांति रही।
पंजाब की तरफ कई जगह लंगर चले। रविवार शाम को किसान नेताओं और सरकार के बीच चंडीगढ़ में बैठक होनी थी। इस बैठक पर सभी किसानों की निगाहें टिकी रहीं। किसान नेताओं का कहना था कि वे आंदोलन के लिए जत्थेबंदियों के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें सरकार का टाल-मटोल मंजूर नहीं है। सरकार जानबूझकर बैठकों से दिन आगे सरका रही है। किसानों ने कहा कि वे अपनी मांगें मनवाकर ही लौटेंगे, तब तक सड़क पर ही सोएंगे। रविवार को कई किसान अपने परिवार और बच्चों को लेकर भी शंभू-बॉर्डर पर पहुंचे।
शंभू बॉर्डर से राजपुरा की ओर जाते हुए दोनों तरफ ट्रालियों की लंबी कतार लगी हैं। किसान ट्रालियों, सड़क पर गद्दे बिछाकर और पक्के तंबू लगाकर बैठे हैं। महिला किसान भी आंदोलन में शामिल हैं। कई बुजुर्ग महिलाएं भी आंदोलन में डटी हैं। पंजाब में अलग-अलग जगह से पहुंच किसान अपना लंगर भी तैयार कर रहे हैं। ज्यादातर लंगर गांवों से बनकर आ रहा है।
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में किसान नेताओं ने किया संबोधित
शंभू सीमा पर पंजाब की तरफ किसान नेताओं ने संबोधित किया। वहीं, दूसरी तरफ अंबाला प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। बॉर्डर पर जवान डटे हैं। पंजाब की तरफ से अंबाला की ओर लगे बैरिकेड्स को देखने के लिए लोग वहां पहुंचे। कई महिलाएं भी इस बैरिकेड देखने के लिए जमा रही। रविवार को दोनों तरफ शांतिपूर्ण माहौल रहा। शाम को होने वाली बैठक के लिए सभी की निगाहें टिकी हैं।
परिवार भी लेकर पहुंचे लोग
छुट्टी होने के कारण रविवार को कई लोग अपने परिवार के सदस्यों के लिए पहुंचे। अपने परिवार के साथ महिलाएं और बच्चे भी ट्रैक्टरों पर बैठकर शंभू सीमा पर पहुंचे। इससे सीमा पर ज्यादा भीड़ देखने को मिली। वहीं, चार किलोमीटर के क्षेत्र में थोड़ी दूरी पर ही लंगर लगे हैं। आसपास के ग्रामीणों ने भी लंगर लगाए हैं, जो सुबह से शाम तक चलते हैं।
घग्गर पास खेतों में किसानों का जमावड़ा
घग्गर पुल के आसपास खेतों में किसान जमा रहे और धूप सेंकते नजर आए। काफी दूर तक किसान खेतों में दिनभर बैठे रहे। इसी तरह बनूड़ रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, अंबाला में शहर के अंदर के रास्तों को खोला है, जिससे कि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।