फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kartikeya, Tanav topped the debate competition

इंग्लिश वाद विवाद में पक्ष से चंडीमंदिर के कार्तिकेय व विपक्ष से अंबाला स्कूल के तनव ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kartikeya, Tanav topped the debate competition
आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी ने छह अगस्त को 2 कोर अंतर आर्मी पब्लिक स्कूल इंग्लिश वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन, डगशाई, चंडीमंदिर, पटियाला, संगरूर और अंबाला छावनी ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. अंजु जैन, रिटायर्ड वाइस प्रिंसिपल जीएमएन कॉलेज और डॉ. नीना मल्होत्रा, रिटायर्ड एसोसिएटेड प्रोफेसर व हैड ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एसडी कॉलेज अंबाला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। पक्ष और विपक्ष में बोलने वाले कुल प्रतिभागियों की संख्या 18 रही। वाद विवाद का विषय समसामयिक रहा ‘क्या सुपरहीरो भ्रामक रोल मॉडल हैं व हर स्कूल की टीम ने इस विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। अंतर्विरोधक द्वारा प्रतिप्रश्न भी पूछे गए। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में तार्किक, बौद्धिक और आत्मविश्वास की भावना को विकसित करना था। सभी प्रतिभागियों ने अपने वक्तव्य और तर्कों के माध्यम से श्रोताओं को प्रभावित किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. अंजु जैन और डॉ. नीना मल्होत्रा ने अपना योगदान दिया। श्रेष्ठ वक्ताओं के रूप में निर्णायक मण्डल ने चार छात्रों को मनोनीत किया। पक्ष से कार्तिकेय शर्मा (आर्मी पब्लिक स्कूल चंडीमंदिर) और विपक्ष- तनव )आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला) और जैस्मिन )आर्मी पब्लिक स्कूल पटियाला) व अंतर्विरोधक के रूप में शाइनी (आर्मी पब्लिक स्कूल संगरूर) को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के प्राचार्य डॉ. परमजीत सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के दौर में हार या जीत मायने नहीं रखती, बल्कि आवश्यक है भाग लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed