{"_id":"6845dfc988198ed4d002809c","slug":"karate-demonstration-for-self-defense-was-commendable-ambala-news-c-36-1-amb1003-144099-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रदर्शन सराहनीय रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रदर्शन सराहनीय रहा
विज्ञापन
शहर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में लगाए गए समर शिविर के समापन पर प्रस्तुति देती छात्राएं। स्कूल
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे ग्रीष्मावकाश समर शिविर का समापन हुआ। इसका शुभारंभ स्केट्स के शानदार करतब दिखाते हुए प्रधानाचार्य के तिलक सेरेमनी से हुआ।
इसके बाद ई-लाइटनिंग एवं डीएवी गान के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के लिए हर वर्ष गर्मियों की छुट्टियों में समर शिविर का आयोजन करता है।
इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को खाली समय का सदुपयोग करने और कुछ नई चीजें सीखने का अवसर देना है। विद्यार्थियों ने अलग-अलग गतिविधियों में कराटे, बॉक्सिंग, टेबल टैनिस, टेबल सॉकर,चैस, कैरम, क्ले मॉडलिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, स्केटिंग, गायन, नृत्य, ड्रामा, अंग्रेजी बेसिक एंड स्पीकिंग स्किल, बेसबॉल, बास्केट बॉल, कंप्यूटर, ऑर्केस्ट्रा, आर्ट एवं क्राफ्ट, वैदिक गणित एंड शाॅर्ट कट, व्यक्तिगत विकास, जिम्नास्टिक आदि में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित की गई आर्केस्ट्रा की धुनों ने समा बांध दिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं की पुराने गानों की प्रस्तुतीकरण मनमोहक रही। इसके पश्चात यूकेजी कक्षा के बच्चों ने बादल पर पांव हैं गीत पर नृत्य किया।
कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों का ''बुद्धू सा मन है'' पर नृत्य अत्यंत मनमोहक रहा। आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं की छात्राओं का ''पंजाबियां दी शान वखरी'' पर गिद्दा प्रशंसनीय रहा। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत अभिभावकों की सकारात्मक और नकारात्मक सोच पर आधारित लघु नाटिका का मंचन बहुत ही उद्देश्यपूर्ण रहा। कक्षा छठी से नौवीं तक की छात्राओं ने ''ढोल जागीरो दा'' गीत पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया।