{"_id":"641aa31381215a836006d8b3","slug":"kanpur-mining-caught-on-government-land-case-filed-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: खनन माफिया ने ग्राम समाज की जमीन खोद डाली, मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: खनन माफिया ने ग्राम समाज की जमीन खोद डाली, मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार
Wed, 22 Mar 2023 12:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सरसौल में नर्वल के सवाइजपुर में सोमवार रात खनन माफिया ने ग्राम समाज की जमीन खोद डाली। राजस्व टीम व पुलिस की छापेमारी में एक डंपर को चालक सहित गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल की तहरीर पर अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मजरा लहुरेपुर में लगभग आठ बीघा जमीन ग्राम समाज की बंजर दर्ज है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात खनन माफिया दो जेसीबी व आठ डंपर लगाकर मिट्टी निकाल रहे थे। खनन होता देख ग्रामीणों ने राजस्व अधिकारियों को सूचना दी। एसडीएम नर्वल गुलाब अग्रहरि के आदेश पर कानूनगो शिवकिशोर, चौकी इंचार्ज प्रेम प्रकाश मिश्रा ने छापेमारी की। पुलिस को देख डंपर भाग निकले। पुलिस ने एक डंपर पकड़ लिया। लेखपाल वेदप्रकाश त्रिवेदी की तहरीर पर अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन