फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kalash Yatra taken out before Srimad Bhagwat Katha

Ambala News: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out before Srimad Bhagwat Katha
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 में बुधवार को शिवधाम मंदिर कमेटी की ओर से श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से किया गया। इसमें भगवान श्रीराधे-कृष्णा के जयकारों के बीच कलश धारण कर महिलाओं ने यात्रा की अगुवाई की। यात्रा का सेक्टर-9 में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं चाय-बिस्कुट, समोसा, लड्डु, जलजीरा, दूध-फल आदि के प्रसाद वितरित किए गए। इसी प्रकार कलश यात्रा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पंडित कन्हैया लाल के कार्यालय पर पहुंची। सभी भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर झूमे। कलश यात्रा परिक्रमा करने के पश्चात कथा पंडाल शिवधाम मंदिर में पहुंची। जहां पर कर्नल त्रेहन, अरूण गुप्ता, पवन सिंगला, चंद्रमोहन कौशल, दिनेश शास्त्री, विशाल शास्त्री ने स्वागत किया। तत्पश्चात कथा व्यास पंडित संजय शास्त्री ने विधिवत श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर के प्रधान सतपाल गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान जीतराम अग्रवाल व महासचिव संजीव शर्मा, सुरेंद्र बंसल व सुमन आहुजा परिवार ने श्रीमद्भागवत महापुराण का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed