फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kala Amb NH will connect Haryana, Himachal and Uttarakhand

Ambala News: हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ेगा कालाआंब एनएच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Kala Amb NH will connect Haryana, Himachal and Uttarakhand
अंबाला। अंबाला से कालाआम्ब तक नया ग्रीनफील्ड फोरलेन जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। 31 किलोमीटर का यह नया राजमार्ग हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने का काम करेगा। इस पर 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जबकि इस परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को जून 2025 तक पूरा करना है।
विज्ञापन

ऐसे में एनएचएआई विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस परियोजना पर तेजी से काम रहा है और इसे समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही अंबाला में एनएचएआई की अन्य परियोजनाओं में जिस प्रकार से मिट्टी की उपलब्धता काे लेकर दिक्कत आ रही है वैसी परेशानी इस परियोजना में नहीं है, क्योंकि निर्माता कंपनी ने पहले ही पर्याप्त मात्रा में मिट्टी को स्टोर कर लिया था। इससे दिक्कत न आए। अभी अन्य परियोजनाओं के लिए एनएचएआई को मिट्टी भी इस क्षेत्र में दोगुने दामों में खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय राजमार्ग के होंगे ये फायदे

यह मार्ग यमुनानगर को जाने वाले मार्ग को जोड़ने का काम करेगा। अगर किसी को अंबाला से यमुनानगर जाना है तो उसे फोरलेन की सुविधा मिल जाएगी। इसके साथ ही अंबाला से कालाआंब अभी टू लेन है। इस पर काफी यातायात बढ़ गया है। यह जो टू लेन है पीडब्ल्यूडी का मार्ग है। यह मार्ग चाैड़ीकरण मांग रहा है साथ ही यातायात को संभाल नहीं पा रहा है। अंबाला से कालाआंब राजमार्ग बनने के बाद एक अन्य विकल्प का काम करेगा। जिससे कि टू लेन के साथ-साथ लोग इस मार्ग का भी प्रयोग कर सकेंगे। अंबाला से कालाआम्ब राजमार्ग पूरा ग्रीन फील्ड है जाे कि खेतों से होकर जा रहा है। इसके साथ ही कालाआम्ब इंडस्ट्रियल एरिया है ऐसे में कॉमर्शियल ट्रैफिक यहां अधिक है। इस राजमार्ग के बनने से इंडस्ट्रीज को भी फायदा होगा। इस राजमार्ग के माध्यम से लोग शहजादपुर से होते हुए यमुनानगर राजमार्ग पर चढ़ जाएंगे। जिससे उत्तराखंड आसानी से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

अंबाला कालाआम्ब परियोजना को समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। 50 प्रतिशत काम हो चुका है। बाकी काम तेजी से किया जा रहा है।
-प्रियंका मीणा, डीजीएम, एनएचएआई, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed