फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   journey from Amritsar to Ambala Cantt will be completed in three hours by Vande Bharat, PM will inaugurate

यात्रियों को राहत: वंदे भारत से तीन घंटे में पूरा होगा अमृतसर से अंबाला कैंट का सफर, पीएम करेंगे शुभारंभ

Fri, 29 Dec 2023 05:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Dec 2023 05:49 PM IST
सार

अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच लगे होंगे। वहीं कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे। दोनों वंदे भारत 130 किमी प्रतिघंटे की गति से सफर पूरा करेंगी।

विज्ञापन
journey from Amritsar to Ambala Cantt will be completed in three hours by Vande Bharat, PM will inaugurate
Vande Bharat Express - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों के समय की बचत होगी। पहले शताब्दी एक्सप्रेस अमृतसर से अंबाला कैंट तक पहुंचने में 3.40 घंटे का समय लेती थी, अब वो सफर तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। वहीं दिल्ली तक पहुंचने में लगभग छह घंटे लगते हैं जोकि अब साढ़े पांच घंटे में पूरा हो जाएगा। इसका आरंभ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर अंबाला कैंट स्टेशन पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सहित राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कटरा से नई दिल्ली के बीच भी वंदे भारत का संचालन किया जाएगा। दोनों वंदे भारत 130 किमी प्रतिघंटे की गति से सफर पूरा करेंगी। इसे लेकर संभावित समय सारिणी भी रेलवे ने जारी कर दी है। हालांकि ट्रायल रन के दौरान अमृतसर-पुरानी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर दो से 2.30 के बीच में अंबाला कैंट पहुंचेगी। वहीं कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत के स्टेशन पर पहुंचने का समय पांच से 5.30 बीच होगा। अभी दोनों ट्रेनों के संचालन की तारीख घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन


अमृतसर में आठ तो कटरा वंदे भारत में लगेंगे 16 कोच
अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोच लगे होंगे। वहीं कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे। अमृतसर वंदे भारत में 530 और कटरा वंदे भारत में 1128 सीटें हैं। अभी किराये की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ट्रायल रन शनिवार को किया जाएगा। देश में छह वंदे भारत सहित दो अमृत भारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन दो नई वंदे भारत के संचालन से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी। -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed