फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jind won 11 medals and Ambala won 10 medals in swimming

Ambala News: तैराकी में जींद ने 11 और अंबाला ने झटके 10 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Jind won 11 medals and Ambala won 10 medals in swimming
अंबाला। खेल महाकुंभ-2024 के तहत दूसरे दिन शनिवार को छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक, फुटबॉल और तैराकी के मुकाबले हुए। प्रदेशभर से आई टीमों ने अपना दमखम दिखाया। फुटबॉल के कुल 8 मैच हुए।
विज्ञापन

इस बीच बारिश भी आई थी, लेकिन मैच जारी रहा। इस तरह आठ मुकाबलों में से जींद हिसार, रोहतक और भिवानी ने सेमिफाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबले रविवार को होंगे और विजेता टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। तैराकी में दूसरे दिन भी जींद ने 11 पदक, अंबाला ने 10 पदक, सिरसा ने 5, पलवल और झज्जर ने 4-4 पदक हासिल किए। अभी तक जींद कुल 19 पदक लेकर पहले स्थान पर चल रहा है तो अंबाला दूसरे स्थान पर है। तीसरे को लेकर सिरसा, पलवल व झज्जर में मुकाबला चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को खेल महाकुंभ के अंतिम दिन ओवरऑल बेस्ट वूमेन व मेन का खिताब दिया जाएगा। साथ ही ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी दी जाएगी। तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन रविवार को जिम्नास्टिक, फुटबॉल और तैराकी की ओवरऑल ट्राफी के विजेता चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के बीच बदले डीएसओ

अंबाला के जिला खेल अधिकारी डीएसओ को बदल दिया गया है। एथलेटिक्स कोच प्रवीन की जगह अब पंचकूला के राजबीर रंगा के हाथ कमान सौंपी गई है। शनिवार को राजबीर रंगा ने अपना चार्ज संभाला। साथ ही खेल महाकुंभ का भी जायजा लिया। वहीं प्रवीण अभी एथलेटिक्स कोच ही रहेंगे।
फुटबॉल में हिसार, भिवानी, जींद और रोहतक जीते

स्टेडियम में दूसरे दिन फुटबॉल लड़कियों की टीम के बीच कुल 8 मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में सोनीपत ने कैथल को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में हिसार ने रेवाड़ी को 4- 1 व रोहतक ने यमुनानगर को 3-0 से हराया। कुरुक्षेत्र ने फरीदाबाद को 3-0 से पराजीत किया। जींद ने करनाल को 1-0 को मात दी। हिसार ने सोनीपत को 4-0 से मात दी। रोहतक ने चरखी दादरी को 1-0 से हराया। वहीं भिवानी ने कुरुक्षेत्र 4-0 को हराया। यह मुकाबले अंबाला फुटबॉल विश्वजीत के निगरानी में हुई। जबकि खेल महाकुंभ में फुटबॉल की कनवीनर भिवानी की फुटबॉल कोच सोनिका बिजानिया रही।
अंबाला ने झटके 4 गोल्ड, 4 सिल्वर, दो ब्राउंज पदक

अंबाला की ओर से रविवार को झटके 10 पदकों में से 4 गोल्ड, 4 सिल्वर, दो ब्राउंज थे। तैराकी कोच राम ने बताया कि 800 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों की प्रतियोगिता में रजत अंबाला पहले, अभिमन्यु रोहतक दूसरे तथा विशांनदीप जींद तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में नियती फरीदाबाद पहले, चास्मी पलवल दूसरे तथा दिशु जींद तीसरे स्थान पर रही।
- 100 मीटर बटरफ्लाई लड़कों की प्रतियोगिता में आदित्य जींद पहले, अमन अंबाला दूसरे तथा तंजय पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में पावनी अंबाला पहले, जैसमीन पंचकूला दूसरे तथा एश्वरा सोनीपत तीसरे स्थान पर रही।
- 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक लड़कों में नितिन झज्जर पहले, विनय राणा अंबाला दूसरे तथा प्रियंक जींद तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में निशु जींद पहले, दीकशिखा हिसार दूसरे तथा कनिष्ठका सिरसा तीसरे स्थान पर रही।
- 200 मीटर आईएम लड़कों की प्रतियोगिता में देवांश राज फरीदाबाद पहले, हरमीत सिरसा दूसरे तथा अर्जुन अंबाला व देवांश कादियान रोहतक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की प्रतियोगिता में कुंजन अंबाला पहले, दिव्या जींद दूसरे तथा अंजु कौर सिरसा तीसरे स्थान पर रही।
- 100 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों की प्रतियोगिता में सोनू शर्मा झज्जर पहले, परीक्षित सिरसा दूसरे तथा दक्ष हिसार तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में गौरी पलवल पहले, सोमिया अंबाला दूसरे तथा तनवी पंचकूला तीसरे स्थान पर रही।
- 50 मीटर ब्रैक स्ट्रॉक लड़कों की प्रतियोगिता में दक्ष फोगाट झज्जर पहले, मोहित जींद दूसरे तथा संयम अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में यामिनी हिसार पहले, अनुष्का सिरसा दूसरे तथा शारदा जींद तीसरे स्थान पर रही।

- 4 गुणा 100 मिड रिले लड़कों में जींद की टीम पहले स्थान पर रही। इस टीम में रविंदर, सचिन, आदित्य व रोबिन शामिल रहे। दूसरे स्थान पर झज्जर की टीम रही। इसमें दक्ष, भूमिक, नितिन, सोनू शामिल है। तीसरे स्थान पर पलवल की टीम रही। इसमें कार्तिक, हितेश, मयंक व यशवीर शामिल रहे। लड़कियों के प्रतियोगिता में अंबाला की टीम पहले स्थान पर रही। इस टीम में कुंजल, आस्मा, पावनी व गौरिका शामिल रही। दूसरे स्थान पर जींद की टीम रही। इस टीम में आस्था, निशु, नमया व शिवानी रही। तीसरे स्थान पर हिसार की टीम रही। जिसमें त्रिशा, सिद्धि, यसमिनी व एक अन्य खिलाड़ी शामिल रही।
- 4 गुणा 50 फ्री स्टाइल रिले लड़कियों में पहले स्थान पर जींद की टीम रही। दूसरे स्थान पर अंबाला व तीसरे स्थान पर हिसार की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed