{"_id":"5ef103388ebc3e431428a7ed","slug":"jija-sale-died-in-road-accident-ambala-news-knl349874112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौज से छुट्टी लेकर घर आ रहे साले को लेने निकला था जीजा, दोनों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौज से छुट्टी लेकर घर आ रहे साले को लेने निकला था जीजा, दोनों की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लाहा के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में जीजा ओर साला की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रायपुर रानी के गांव प्यारेवाला निवासी 22 वर्षीय मोहित सेना में तैनात था। मोहित छुट्टी लेकर घर आ रहा था। अपने साले मोहित को लेने के लिए उसका बहनोई 21 वर्षीय पवन कुमार अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर गया था। जब वह रात करीब 12 बजे लाहा के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहित को कमांड अस्पताल पंचकूला और पवन को सेक्टर-32 के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
तीन माह पहले हुई थी साले-जीजा की शादी: मोहित और उसके जीजा पवन की शादी करीब 3 माह पहले ही हुई थी। कोरोना की रिपोर्ट के बाद ही मोहित का पोस्टमार्टम किया जाएगा वहीं पवन की रिपोर्ट आने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दो मौत से गांव में मातम
मौत की खबर सुनते ही सारे गांव में शौक की लहर में डूब गया। जहां पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।