फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewelry, cash stolen from locked house

बंद मकान से जेवर, नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jewelry, cash stolen from locked house
अंबाला। परिवार के साथ ससुराल गए व्यक्ति के घर से चोरों ने नकदी, सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर नौ अंबाला शहर पुलिस को दी शिकायत में गगनप्रीत सिंह भसीन ने बताया कि 21 जून को वह अपनी पत्नी जसलीन कौर व बच्चों के साथ ससुराल हल्द्वानी उत्तराखंड गया था। अगले दिन उसकी माता परविंद्र कौर अपने मायके सेक्टर एक अंबाला शहर चली गईं थीं। दो दिन बाद उनकी माता घर आई तो स्टोर का ताला टूटा मिला और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले भी टूटे थे। अलमारी से चांदी के पायल दो जोड़ी, चांदी की चेन, झुमके, आधा तोला सोने की चेन, नकदी और राड़ो की दो घड़ी गायब थी। पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed