{"_id":"685db6be1388d44a690894e7","slug":"jewellery-cash-stolen-from-bjp-leaders-house-ambala-news-c-36-1-sknl1017-145078-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भाजपा नेता के घर से गहने, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भाजपा नेता के घर से गहने, नकदी चोरी
विज्ञापन
अंबाला। भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष जयसवाल के कच्चा बाजार स्थित घर से बुधवार रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली।वीरवार की सुबह वह जब घर लौटे तो उन्हें घर व अलमारी के लॉकर टूटे हुए मिले।
लाखों रुपये के जेवर व नकदी गायब थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो तीन नकाबपोश चोर दिखाई दिए। सुबह डेढ़ से लेकर ढाई बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
अंबाला कैंट थाना पुलिस व सीआईए-2 की टीम ने फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित आशीष ने बताया कि उनकी भतीजी की दो दिन बाद सगाई होने वाली है। उसके लिए सोने की अंगूठियां बनवाकर रखी थी। घर पर मोटर से पानी न आने के कारण वह बीडी फ्लोर मिल के पीछे नागी एसटीडी के पास बड़ी बहन के घर चले गए थे। पूरा परिवार वहीं सो गया था। घर पर ताले लगाए हुए थे। पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। अंबाला कैंट थाना प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। संवाद