{"_id":"698649adb195b57c040e77d4","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-shalimar-and-jhelum-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-157795-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शालीमार और झेलम एक्सप्रेस से गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शालीमार और झेलम एक्सप्रेस से गहने और नकदी चोरी
Sat, 07 Feb 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ट्रेनों में चोरी की घटनाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। जीआरपी ने दो ट्रेनों में हुई चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। शालीमार एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले सामने आए हैं।नेपाल के वीरगंज निवासी रोहित साह सोनार ने बताया, 18 जनवरी को रेलगाड़ी संख्या 14662 शालीमार एक्सप्रेस में जम्मू से दिल्ली जा रहे थे। सफर के दौरान उन्होंने अपना भूरे रंग का बैग सिर के नीचे रखा था। सुबह करीब 6:30 बजे जब ट्रेन अंबाला कैंट पहुंची, तो उनका बैग गायब था। बैग में दो महंगे मोबाइल, सोने के टॉप्स, नेपाली नागरिकता कार्ड और नकदी थी।
रेलगाड़ी संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस में सफर कर रहे बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शादाब शमीम ने बताया कि वो दिल्ली से जम्मू जा रहे थे।अंबाला सिटी से राजपुरा के बीच सुबह करीब 4:20 बजे उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को चलती ट्रेन से कूदते देखा। चेक करने पर पता चला कि उनका बैग गायब है, इसमें 40 हजार रुपये नकद, करीब 4 लाख रुपये के सोने के जेवरात (चेन, अंगूठियां, टॉप्स) और तीन मोबाइल फोन थे।