{"_id":"62fd4324a3c7d5598a00f363","slug":"janmashtami-festival-will-be-celebrated-in-temples-ambala-news-knl118118974","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में रहेगी जन्माष्टमी पर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में रहेगी जन्माष्टमी पर्व की धूम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सिटी के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सेक्टर नौ स्थित हाउसिंग बोर्ड के श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन, सेक्टर नौ श्री शिवधाम मंदिर, सेक्टर सात के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, प्रीत नगर स्थित श्रीकृष्ण धाम मंदिर, प्रेम नगर नवदुर्गा मंदिर, मनाली हाउस श्री शिव महादेव मंदिर व सेक्टर 10 मां वैष्णो मंदिर सहित शहर भर के विभिन्न मंदिरों को भव्य सुंदर ढंग से सजाया गया है। वीरवार को जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर परिसरों में मंदिर कमेटियों की ओर से मंदिर भवनों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसको लेकर क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर पालकी सजाई जाएंगी। वीरवार देर रात तक भक्तों की भीड़ नतमस्तक होने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की पालकी पर पहुंचेगी। इस मौके पर महादेव मंदिर के प्रधान भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए सुंदर पालकी सजाई जा रही है। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करने के लिए विभिन्न भजन मंडलियों की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम मंदिर परिसर में शाम करीब छह बजे से शुरू किए जाएंगे।
बाजारों में खूब उमड़ी भक्तों की भीड़
जन्माष्टमी त्योहार को लेकर बाजारों भक्तों की खूब भीड़ दिखाई दी। भक्तों द्वारा लड्डू गोपाल को सजाने के लिए सुंदर-सुंदर वस्त्र खरीदे जा रहे थे। वहीं बाजारों में कान्हा को सजाने के लिए बहुत ही सुंदर-सुंदर पोशाकों समेत कान्हा को विराजमान करने के लिए झूले सजे हुए थे। सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में खूब रौनक दिखाई दी।