फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jainism is a symbol of peace: Anil Vij

जैन धर्म शांति का प्रतीक : अनिल विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Jainism is a symbol of peace: Anil Vij
अंबाला छावनी के जैन गर्ल्स स्कूल में मुनी श्री का आशीर्वाद प्राप्त करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज - फोटो : samvad
जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्री दिगंबर जैन सभा ने आयोजित किया विश्वशांति महायज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला छावनी में विश्वशांति महायज्ञ में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज के युग में विश्व शांति के लिए महायज्ञ करने से बड़ा कोई दूसरा पैगाम नहीं हो सकता। मंत्री ने जैन धर्म को शांति का प्रतीक बताया।
मंत्री विज ने मुनि निशचिंतसागर महाराज के अंबाला छावनी में चातुर्मास के लिए पधारने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के छोटे कार्य या विचार का प्रभाव पूरे समाज और ब्रह्मांड पर पड़ता है। विज ने जोर दिया कि आज विश्व को शांति की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्धों पर चिंता व्यक्त की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि संसार में शांति तभी संभव है जब हम खुद शांत हों। अशांति का मुख्य कारण इच्छाओं का साधनों से अधिक होना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आनंद भौतिक वस्तुओं में नहीं, बल्कि संतोष में निहित है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में श्री दिगंबर जैन सभा के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज का स्कूल परिसर में स्वागत किया। मंत्री ने मुनि निशचिंतसागर महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभा की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैन सभा के प्रधान राजेश जैन, पूर्व प्रधान एडवोकेट वीके जैन, डॉ. राजीव जैन और विनीत जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंबाला छावनी के जैन गर्ल्स स्कूल में मुनी श्री का आशीर्वाद प्राप्त करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला छावनी के जैन गर्ल्स स्कूल में मुनी श्री का आशीर्वाद प्राप्त करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed