फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It rained from morning to evening, there is a possibility of rain today and tomorrow too

Ambala News: सुबह से शाम तक हुई बारिश, आज और कल भी बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
It rained from morning to evening, there is a possibility of rain today and tomorrow too
अंबाला में हो रही बरसात के दौरान छाता लेकर गुजरता बाइक सवार। संवाद
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक रूक-रूककर बारिश हुई। बारिश के साथ ही उमसभरी गर्मी ने भी सताया। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 9.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 15 व 16 अगस्त को बारिश होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 14 अगस्त से मानसून टर्फ का दूसरा सिरा उत्तर पूर्वी भी थोड़ा नीचे बंगाल की खाड़ी की तरफ आने की संभावना से नमी वाली हवा आने से 15 व 16 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed