{"_id":"688291c9b4ed6fb418017b8d","slug":"irregularities-found-at-six-centres-during-raid-by-chief-ministers-flying-squad-ambala-news-c-36-1-ame1006-146690-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की दबिश में छह केंद्रों पर मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की दबिश में छह केंद्रों पर मिली अनियमितता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और कृषि विभाग की टीम ने शहजादपुर क्षेत्र में दबिश देकर केंद्रों पर स्टॉक जांचा। शहजादपुर क्षेत्र में न्यू शहजादपुर ट्रेडिंग कंपनी में यूरिया के स्टॉक में गडबड़ी पाई गई, इसके बाद टीम शर्मा बीज भंडार पर पहुंची यहां पर सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। इसके बाद टीम यहां से टीम शहजादपुर स्थित मुलाना प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास पहुंची, इसके पास पांच लाइसेंस थे, जिनमें सोतली, बढ़ागढ़, खेड़की मानकपुर और बड़ाैंदी गांव शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर यूरिया के स्टॉक की जांच में गड़बड़ी पाई गई है, जिन्हें अब कृषि विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
लगातार जारी है दबिश
बीते सोमवार से लेकर अब तक मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम व कृषि विभाग की टीम ने चार दुकानों को नोटिस जारी करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित किए हैं। वहीं अगर एक सप्ताह के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो इन दुकानदारों के लाइसेंस रद्द भी किए जा सकते हैं। इन दुकानों में सबसे अधिक गड़बड़ी सहकारी सोसाइटी में पाई गई है, जबकि इन्हीं पर किसानों को सबसे अधिक भरोसा होता है। मगर सोसाइटी ही विश्वास तोड़कर यूरिया की कालाबाजारी कर रही है। कृषि विभाग से डॉ. जगमोहन सिंह ने बताया कि अगर कोई भी लाइसेंस धारक गलत तरीके से यूरिया की बिक्री करेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये रहे टीम में शामिल
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की ओर से इंस्पेक्टर राजेश, एसआई परविंद्र सिंह, एएसआई जनकराज, एएसआई बलजिंद्र सिंह शामिल रहे वहीं कृषि विभाग की ओर से गुणवत्ता नियंत्रक इंस्पेक्टर डॉ. जगमोहन सिंह व लेखाकार मंदीप सैनी शामिल रहे।