फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   IRCTC to visit major temples of South India, tourist train will run on New Year

दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी, नववर्ष पर चलेगी पर्यटक ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
IRCTC to visit major temples of South India, tourist train will run on New Year
अंबाला। आईआरसीटीसी नववर्ष पर दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों का दर्शन कराने के लिए 21 जनवरी 2022 को पर्यटक ट्रेन चलाएगी। यह सुबह छह बजे जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 12 दिन और 13 रात के इस सफर का टूर पैकेज 12 हजार 285 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने बताया कि दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के लिए सीटों की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शुरू कर दी गई है। यात्रा के इच्छुक लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में श्रद्धालुओं को रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, कोवलम बीच, तिरुवनन्तपुरम में पद्मनाभम मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुचुरापल्ली में रंगनाथ स्वामी मंदिर, तिरुपति में श्री पद्मावती मंदिर, श्री कपिलेश्वरा स्वामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कालाहस्ती मंदिर व मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

यह ट्रेन 21 जनवरी 2022 को रवाना होगी और ट्रेन दो फरवरी 2022 को वापस आएगी। यात्रा में सबसे खास बात ये है कि इसमें परिवारिक सदस्यों सहित कपल भी सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलेगी सुविधा
ट्रेन में सुरक्षा के अलावा होटल और धर्मशाला में रात्रि विश्राम की सुविधा मिलेगी। वहीं ट्रेन और विश्राम स्थल पर तीनों समय शुद्ध शाकाहारी भोजन भी मिलेगा। ट्रेन में ही कंबल व अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी होंगी। यात्रियों का ध्यान रखने के लिए प्रत्येक कोच में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।

21 दिसंबर को चलने वाली ट्रेन की 800 सीट बुक
इससे पहले आईआरसीटीसी की चौथी भारत दर्शन ट्रेन 21 दिसंबर को फिरोजपुर से रवाना होगी। बेहद कम बजट में श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए प्रति यात्री किराया सिर्फ 9450 रुपये लिया गया है। ट्रेन की सभी सीट 10 दिन पहले ही बुक हो गई है। इस धार्मिक ट्रेन के माध्यम से यात्री बैद्यनाथ में ज्योतिर्लिंग मंदिर, गया में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों से संबंधित मंदिर, पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क में सूर्य मंदिर, गंगासागर में कपिल मुनि मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed