{"_id":"6656255a8aeea9fb3d075053","slug":"ipl-2024-vaibhav-arora-reached-home-for-the-first-time-after-winning-the-trophy-danced-to-the-beat-of-drum-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार घर पहुंचे वैभव अरोड़ा, ढोल की थाप पर जमकर किया डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2024: ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार घर पहुंचे वैभव अरोड़ा, ढोल की थाप पर जमकर किया डांस
Wed, 29 May 2024 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 29 May 2024 12:11 AM IST
सार
घर में प्रवेश से पहले मां ने नजर उतारी। वैभव बोले कि पहले ओवर की जिम्मेदारी ने बहुत कुछ सिखाया है। परिजनों के अलावा क्रिकेट प्रेमियों ने भी वैभव को बधाई दी।
विज्ञापन
ढोल की थाप पर डांस करते वैभव अरोड़ा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
आईपीएल जीतने वाली कोलकत्ता नाइटराइडर्स टीम के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा का अपने घर हरियाणा के अंबाला पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उनको कंधों पर बैठाकर ढोल की थाप पर डांस भी किया। वैभव ने भी डांस किया। वैभव अपने माता-पिता के संग मंगलवार की रात 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पहुंचने से पहले ही दोस्तों व रिश्तेदारों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़े भी बजे और आतिशबाजी भी हुई। सभी ने वैभव को जीत की बधाई दी। सबसे पहले मां ने वैभव की अंबाला पहुंचने पर नजर उतारी।
विज्ञापन
वैभव अरोड़ा ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि आईपीएल के फाइनल मैच में दूसरे ही ओवर की जिम्मेदारी मिलना किसी सपने से कम नहीं था। जब पूरे देश की निगाहें उस पर थी। आखिरकार अपने पहले ओवर में ही विकट मिली और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
दरअसल, वैभव अरोड़ा ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को आउट कर मैदान से चलता किया। इसी विकेट से पूरे मैच का रुख बदल गया। बाद में दो ओवर और करवाए लेकिन उसमें विकेट लेने का मौका नहीं मिला।
घर पहुंचने पर माता ममता अरोड़ा, पिता कृष्णा अरोड़ा व भाई नमन अरोड़ा के साथ-साथ अन्य रिश्तेदारों ने भी एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाई। दरअसल, वैभव अरोड़ा को केकेआर ने नीलामी से पहले ही पिछले साल की राशि 60 लाख रुपये में टीम में जगह दे दी थी।