{"_id":"62cdc9a1f38ed3183642b08f","slug":"intoxicant-pills-and-syrup-recovered-from-two-cars-ambala-news-knl114458073","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों से नशे की गोलियां और सिरप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों से नशे की गोलियां और सिरप बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहा। सड़क हादसे में दो कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कार से नशे की हजारों गोलियां और दवाई की सिरप बरामद हुए हैं। बहरहाल, पुलिस ने दोनों कारें, नशे की गोलियां और अन्य सामग्री मौके से बरामद कर कब्जे में ले ली हैं। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना साहा में मामला दर्ज किया है। दोनों कारों की आरसी मोहाली से बनी हुई थी। आरसी में मालिक का नाम बलविंदर सिंह वासी गांव खुनीमाजरा तहसील खरड़ जिला एसएएस नगर (मोहाली) है।
जानकारी के अनुसार शहजादपुर रोड पर सैनी ढाबे के पास पंजाब नंबर की दो कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार को चेक किया तो एक कार से 6000 गोलियां बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दूसरी कार चेक की तो उसमें से 42 हजार गोलियां व 95 शीशी बरामद हुई।
साहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पंजाब नंबर की दोनों कारों से मिली आरसी में एक ही मालिक के नाम हैं। दोनों कारों से भारी मात्रा में नशे की गोलियां व सिरप बरामद हुए हैं। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।