{"_id":"6b0c949409eef7e40a0b12bb","slug":"instructions-issued-to-blos-for-revision-of-the-electoral-roll-ambala-news-c-36-1-amb1001-173370-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण का निर्देश
Mon, 30 Nov 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ), 03-नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नारायणगढ़ की ओर से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा, चंडीगढ़ के पत्र के संदर्भ में जारी इस आदेश के तहत चुनाव कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्धारित अवधि के लिए उनके मूल कार्यों से कार्यभार मुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार, 03-नारायणगढ़ विधानसभा चुनाव क्षेत्र में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण और एकत्रीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ को 26 नवंबर से काम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह कार्य 5 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसलिए सभी बीएलओ को कार्यभार मुक्त रखा गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बीएलओ यह कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करें और कार्य समाप्त होने के बाद अपने मूल कार्यालय में रिपोर्ट करें। संवाद
-- -- --
प्रशिक्षण से भी मुक्त होंगे बीएलओ व सुपरवाइजर
जारी पृष्ठांकन के माध्यम से प्रधानाचार्य, डाइट मोहड़ा (अंबाला) को भी निर्देश दिए गए हैं कि 03-नारायणगढ़ क्षेत्र से जुड़े जो बीएलओ व सुपरवाइजर वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें प्रशिक्षण कार्य से कार्यभार मुक्त किया जाए, ताकि एसआईआर का समयबद्ध कार्य निर्धारित अवधि में पूरा हो सके।
विज्ञापन
स्कूल समय में सुपरवाइजरों को मिलेगी अनुमति
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यदि किसी सुपरवाइजर की आवश्यकता पड़ती है, तो उन्हें स्कूल समय के दौरान स्कूलों में जाने की अनुमति प्रदान की जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 32 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विभाग के निर्देश पर एसआईआर ड्यूटी में लगे शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से कार्यभार मुक्त कर दिया गया है। इसकी जानकारी प्रत्येक शिक्षक को दी गई है ताकि वो बीएलओ की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभा सकें।
ज्योति रानी, डीईईओ, अंबाला।