फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions for taking 50-50 samples of drinking water from each block

Ambala News: हर ब्लॉक से पेयजल के 50-50 नमूने लेने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Instructions for taking 50-50 samples of drinking water from each block
उपायुक्त डॉ. शालीन ने बुधवार को अपने कार्यालय में पेयजल विषय को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ
अंबाला सिटी। उपायुक्त डॉ. शालीन ने बुधवार को अपने कार्यालय में पेयजल विषय को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हर ब्लॉक से पेयजल के 50-50 नमूने लें। इसकी रिपोर्ट आगामी बैठक में लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि आगामी बैठक से पहले वे पेयजल व्यवस्था के तहत ट्यूबवेलों का निरीक्षण करें और ओटी टेस्ट करवाएं। इसी कार्य को संबंधित बीडीपीओ भी करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बाढ़ के चलते जिन ट्यूबवेलों पर डोजर खराब हुए थे, उसकी भी समीक्षा की।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग ने उपायुक्त को बताया कि शहर क्षेत्र में सभी डोजर दुरुस्त हैं। पानी की सप्लाई ठीक चल रही है। दो समय पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। कैंट के एसडीएम ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि 28 नए डोजर लगाने का काम किया गया है। बाढ़ के चलते करीब 32 डोजर खराब हो गए थे, उनकी रिपेयर करवाई गई है। आगामी 11 अगस्त को होने वाली बैठक में इन विषयों पर चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी कहा कि अगले दो-तीन दिन में बारिश की संभावना है। इसलिए सभी अधिकारी स्टेशन प्रबंधन करना सुनिश्चित करें। कोई भी स्टेशन न छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed