Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions for installing white markings and signboards on roads

Ambala News: सड़कों पर सफेद पट्टी और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Instructions for installing white markings and signboards on roads
सीएम की वीसी में शामिल डीसी व अन्य अ​धिकारी। विभाग - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। प्रदेश में सड़क हादसों और इनमें होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों को सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम ने सड़क हादसों के कारणों, मौतों और चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों पर सफेद पट्टी, साइन बोर्ड, बर्म की मरम्मत, हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों का सुचारू संचालन और नई सड़कों का सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए। साथ ही हाईवे पर निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करवाने और सर्दी व धुंध को देखते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वीसी के बाद उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर टेप या विशेष चिह्न लगाने के निर्देश दिए, ताकि कोहरे में वे दूर से दिखाई दें। एनएचएआई अधिकारियों को हाईवे से सटे गांवों के पास फुट ओवरब्रिज बनाने की रूपरेखा तैयार करने और संबंधित विभागों को सड़कों का पैचवर्क समय पर पूरा करने को कहा। डीसी ने पंचायतों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और आमजन से नियमों का पालन करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed