फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Install their units rather than on government jobs: Vij, Ambala

युवा सरकारी नौकरियों की बजाये अपनी इकाइयां स्थापित करें : विज

Thu, 09 Feb 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 09 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Install their units rather than on government jobs: Vij, Ambala
युवा सरकारी नौकरियों की बजाये अपनी इकाइयां स्थापित करें : विज - फोटो : Amar Ujala
 प्रदेश के स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने युवाओं को परामर्श देते हुए कहा कि वे अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं और सरकारी नौकरियों के पीछे भागने की अपेक्षा अपनी स्वयं की इकाईयां स्थापित करें। सरकार उन्हें इस दिशा में हरसंभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सिफारिश के आधार पर नौकरियां उपलब्ध नहीं होती अपितु योग्यता के आधार पर पात्र व्यक्तियों को ही सरकारी नौकरियां उपलब्ध हो रही हैं। विज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अंबाला छावनी में साप्ताहिक जनता कैंप के दौरान लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता कैंप में आई लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को गंभीरता से लें और समय रहते उन पर कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलवाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष खुले दरबार में 110 विभिन्न प्रकार की निजी एवं सामूहिक समस्याएं रखी गई। अधिकांश समस्याओं का मंत्री ने अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समाधान किया और शेष को संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड नंबर 20 के निवासियों ने डिपू धारक के विरुद्ध शिकायत दी कि उनको समय पर राशन नहीं मिलता। जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी को इस दिशा में कार्रवाई करने के मौके पर ही निर्देश दिए।
विज्ञापन


ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य व गांव नंहेड़ी के निवासी रविंद्र सिंह ने उनके प्लाट पर जबरदस्ती कूड़ा-कर्कट डालने व पशु बांधने तथा उसे जान से मारने की धमकी से संबंधित शिकायत की। स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोगों द्वारा पीले कार्ड बनवाने, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली सूची में नाम डलवाने, बुढ़ापा पेंशन, बढ़े हुए बिजली के बिल, पीने के पानी जैसी समस्याएं भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी। इस मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed