फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Innocent child dies when door frame falls under construction

Ambala News: निर्माणाधीन चौखट गिरने पर मासूम की मौत

Wed, 24 Apr 2024 05:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies when door frame falls under construction
मृतक लक्ष्मी की मां किरन देवी व भाई: संवाद
अंबाला। सुभाष पार्क के सामने निर्माणाधीन हाउसिंग बोर्ड चौकी के नए भवन में अचानक चौखट गिरने पर प्रवासी मजदूर की सात वर्षीय बच्ची लक्ष्मी की मौत हो गई। बताया जाता है कि इसी बिल्डिंग में प्रवासी मजदूर काम करने के साथ-साथ रह भी रहे थे।
विज्ञापन

खेलते समय अचानक हुए हादसे में बच्ची करीब क्विंटल की लोहे की चौखट के नीचे दब गई थी। जैसे ही परिजन उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह हादसा सोमवार देररात को हुआ। हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मेनसिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद मूलरूप से बिहार के मोतीहारी निवासी बच्ची का शव परिजनों परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। उधर, परिजनों ने मंगलवा को छावनी के रामबाग में संस्कार किया। मृतक के मां किरन देवी ने बताया कि वह काम कर रहे थे और बच्ची भाई-बहन के साथ खेल रही थी। एक कमरे में चौखट दीवार के सहारे खड़ी थी। इतने में बेटी के ऊपर ही भारी भरकम चौखट गिर गई और सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बेटे की करंट लगने से हुई थी मौत

मौत के बाद विलाप कर रही मृतक लक्ष्मी की मां किरन देवी ने बताया कि उसे पास कुल पांच बच्चे थे। लक्ष्मी के अलावा एक साल पहले भी एक बेटे की मौत हो गई थी। वह एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे और वहीं करंट लगने पर बेटे ने दम तोड़ दिया था। अब बेटी की मौत हो गई। अब तीन बच्चे बचे हैं। उधर, परिजनों ने रोष जताया कि अभी तक संबंधित ठेकेदार ने आकर सुध तक नहीं ली।

मृतक लक्ष्मी की मां किरन देवी व भाई: संवाद

मृतक लक्ष्मी की मां किरन देवी व भाई: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed