फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Injured woman dies in PGI after three days

Ambala News: घायल महिला की तीन दिन बाद पीजीआई में मौत

Fri, 13 Feb 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 13 Feb 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Injured woman dies in PGI after three days
नारायणगढ़। छोटी बस्सी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने तीन दिन बाद पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में अंबाला सिटी के रतनगढ़ गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि बीती 8 फरवरी को वह अपनी पत्नी ज्योति के साथ बाइक से लौटो गांव में अपने मामा के यहां शोक सभा में गए थे। शाम के समय जब वे वापस लौट रहे थे, तो छोटी बस्सी बस अड्डे के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से वह कच्ची सड़क पर जा गिरा, जबकि उसकी पत्नी ज्योति सड़क के बीचो-बीच सिर के बल गिरी। हादसे के बाद आरोपी चालक कुरुक्षेत्र के यारा गांव निवासी अजय कुमार ने पहले इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। ज्योति को पहले नारायणगढ़ अस्पताल और फिर जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। 11 फरवरी को इलाज के दौरान ज्योति की मृत्यु हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed