फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increasing dengue cases, eight more sick

बढ़ रहे डेंगू के मामले, आठ लोग और बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Increasing dengue cases, eight more sick
अंबाला। डेंगू के डंक के कारण बीमार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वीरवार को आठ नए मरीज सामने आए हैं। अभी तक 169 लोगों को डेंगू का मच्छर बीमार कर चुका है। यह स्थिति केवल शहरी क्षेत्र की है नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी तेजी के साथ डेंगू का फैलाव हो रहा है। करीब 90 मामले ग्रामीण क्षेत्र से ही सामने आए हैं। इसमें मुख्य रूप से शहजादपुर, नारायणगढ़ और कालाअंब से मामले शामिल हैं। वहीं बराड़ा में एक सप्ताह में ही पांच मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

यह आंकड़ा अभी चिंताजनक नहीं है। वहीं डेंगू के प्रकोप में वृद्धि की दर रोकने के लिए विभाग फॉगिंग, घर-घर जाकर लारवा की जांच व उन्हें नष्ट करने के निर्देश, रोगियों के नमूनों की जांच सहित अन्य प्रकार के आवश्यक कदम उठा रहा है। विभाग की ओर से डेंगू तथा मलेरिया की रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर किए जा रहे प्रयास के अतिरिक्त आमजन को रोग के संक्रमण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को किया सतर्क
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बराड़ा के एसएमओ डॉक्टर प्रतीक शर्मा के अनुसार क्षेत्र में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दृश्य श्रव्य साधनों व निजी संपर्क, साहित्यिक सामग्री के वितरण और प्रदर्शन आदि के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इस काल खंड में डेंगू के मच्छर के प्रजनन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती हैं। इसके कारण इसका लारवा तेजी से पनपता है। यह प्राय: घुटनों तक उड़ान भर सकता है। अत: शरीर को पूरे कपड़ों से ढक कर रखें व जूतों के साथ जुराब का प्रयोग अवश्य करें। घर के आसपास तथा गड्ढों, कूलर, गमलों, पानी के बर्तन, टंकी आदि में पानी खड़ा न रहने दें। सदैव रात के समय कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का प्रयोग करें। डेंगू सहित किसी भी रोग के लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed