{"_id":"ae8695e8bcc5e7016ce546d01aa5b1ec","slug":"increase-employment-opportunities-importance-kataria","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के अवसर बढ़ाना प्राथमिकता : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के अवसर बढ़ाना प्राथमिकता : कटारिया
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
Updated Sat, 17 May 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह साल के बनवास के बाद मिली जीत से उत्साहित भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद रतनलाल कटारिया ने जीत का सारा श्रेय जनता और पार्टी के शीर्ष नेताओं को दिया है।
अमर उजाला से बातचीत में कटारिया ने कहा कि जिले के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।
कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अंबाला के लोगों को छला है। मैं अंबाला को इंडस्ट्रियल बैकवर्ड क्लास एरिया घोषित करवाऊंगा और फिर केंद्र से यहां इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए परियोजनाएं लाऊंगा। कटारिया ने कहा कि नीयत ठीक हो तो सभी परियोजनाएं सभी पूरी हो सकती हैं।
कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आपस की लड़ाई में अंबाला के लोग पिछड़ नहीं गए, बल्कि पिस गए थे। सैलजा प्रोजेक्ट लाती थी, तो हुड्डा साहब उन परियोजनाओं में राज्य स्तर पर अपने रोड़े अटका देते थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हमारे जननायक है, अटल जी की अंगुली पकड़कर मैने राजनीति सीखी है और सुषमा स्वराज मेरी बहन है। मुझे पार्टी के सभी लोग प्यार करते हैं, इसलिए मैं कुछ नहीं सोचता, जो भी सोचना है उन्हें सोचना हैं।