फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inauguration of Shri Bhaktamar Deep Archana Path

Ambala News: श्री भक्तामर दीप अर्चना पाठ का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shri Bhaktamar Deep Archana Path
अंबाला छावनी में कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना करते भक्तगण। प्रवक्ता
अनुष्ठान के पहले दिन गूंजे जैन भजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। श्री दिगंबर जैन सम्मान समिति की ओर से आयोजित 48 दिवसीय श्री भक्तामर दीप अर्चना पाठ एवं महामंडल विधान उत्साह के साथ शुरू हो गया। 19 जुलाई तक चलने वाले इस अनुष्ठान के पहले दिन पूरा क्षेत्र जैन भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह मुख्य अतिथि श्री दिगंबर जैन सभा के प्रधान राजेश जैन व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद शुद्ध वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में भव्य घटयात्रा निकाली। बैंड-बाजों और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। घटयात्रा के बाद कलशों की स्थापना की गई और विद्वान पंडित राजकुमार जैन के निर्देशन में महामंडल विधान संपन्न हुआ। सायंकाल आयोजित भजन संध्या में मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री अरुण जैन ने सभी दानदाताओं व स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा व पूजा होगी, जबकि सायं 7:00 बजे भक्तामर दीप अर्चना की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील जैन, कैशियर अनीश जैन, उप प्रधान अमित जैन, सह मंत्री विकास जैन व संस्थापक आदिश जैन सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed