फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the state level Taekwondo championship, Panipat stood first, Kurukshetra second and Ambala third

Ambala News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पानीपत पहले, कुरुक्षेत्र दूसरे व अंबाला तीसरे स्थान पर रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
In the state level Taekwondo championship, Panipat stood first, Kurukshetra second and Ambala third
अंबाला। श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। 37वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर एवं सीनियर क्योरगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025 तथा 16वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर एवं सीनियर पूम्से ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 अंबाला जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित करवाई जा रही थी, इसमें प्रदेश के 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बेहतरीन खेल की बदौलत पानीपत ने 18 पदक हासिल कर पहला, कुरुक्षेत्र ने 17 पदक लेकर दूसरा व अंबाला ने 13 पदक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में समाजसेवी डॉ. गुरुदेव दत्त छिब्बर बतौर मुख्यातिथि रहे। जिन्होंने विजेता आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं हरियाणा राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव जसबीर सिंह गिल व अंबाला जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल कैथ शामिल रहे।
विज्ञापन


सब-जूनियर लड़कों की अंडर-16 किलोग्राम वर्ग
- राघव (कुरुक्षेत्र) – स्वर्ण पदक
- नितीश (कुरुक्षेत्र) – रजत पदक
- तालिश कौशिक (सोनीपत) – कांस्य पदक
- मानित जैन (अंबाला) – कांस्य पदक

सब-जूनियर लड़कों के अंडर-29 किलोग्राम वर्ग
- शीनू (पानीपत) – स्वर्ण पदक
- कुनाल (अंबाला) – रजत पदक
- काव्यांश (पंचकूला) – कांस्य पदक
-स्तव्य (अंबाला) – कांस्य पदक

सब-जूनियर लड़कियों की अंडर-20 किलोग्राम वर्ग
- मिस्ती (अंबाला) – स्वर्ण पदक
- हनीशा (कुरुक्षेत्र) – रजत पदक
- सान्या (करनाल) – कांस्य पदक
- नव्या (कुरुक्षेत्र) – कांस्य पदक

फोटो नंबर - 44
घंटों अभ्यास कर पाया स्वर्ण पदक
अंबाला निवासी स्वास्तिका ने बताया कि इस चैंपियनशिप के लिए वह कई माह से खूब तैयारी कर रही थी। बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए घंटों अभ्यास किया। उसी का नतीजा है कि स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर - 45
पहले भी कई पदक झटके
अंबाला निवासी तवनीत कौर ने बताया कि उसने पहले भी पदक हासिल किए हैं और अब भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। हर बार चैंपियनशिप में अपना बेहतर करने के लिए मेहनत करती हूं। इस तरह की चैंपियनशिप से यह पता रहता है कि आखिर क्या कमी है और उसे दूर करना है। बाद में उस पर काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed