फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In state politics, Ambala has given Deputy Speaker, Governor and many big ministers

Ambala News: प्रदेश की राजनीति में अंबाला ने डिप्टी स्पीकर, राज्यपाल व कई बड़े मंत्री दिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
In state politics, Ambala has given Deputy Speaker, Governor and many big ministers
अंबाला सिटी। राजनीति में अंबाला जिला का अहम योगदान रहा है। पिछले वर्षों में अंबाला जिला ने डिप्टी स्पीकर, राज्यपाल और कई बड़े मंत्री दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अंबाला से कई नेता मंत्री सहित अन्य पद पर रहे हैं। अंबाला शहर सीट से स्वर्गीय फकीरचंद अग्रवाल 1967 में अखिल भारतीय जनसंघ और 1996 में भाजपा से विधायक बने थे। वह डिप्टी स्पीकर भी बने थे। इसी तरह स्वर्गीय सुषमा स्वराज 1977 में जनता पार्टी और 1987 में अंबाला छावनी विधानसभा सीट से भाजपा से विधायक बनी थी। वह विदेश मंत्री भी बनी थी। स्वर्गीय सूरजभान भी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बने थे। इनका भी देश की राजनीति में अहम योगदान रहा है। स्वर्गीय रतनलाल कटारिया भी केंद्रीय राज्य मंत्री बने थे।
विज्ञापन

अनिल विज गृहमंत्री रह चुके, फूलचंद मुलाना भी रह चुके शिक्षा मंत्री
अंबाला छावनी विधानसभा सीट से छह बार के विधायक अनिल विज भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री रह चुके हैं। वहीं, कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह की सरकार में अंबाला शहर से पूर्व विधायक असीम गोयल महिला एवं बाल विकास और परिवहन राज्य मंत्री बने थे। इसी तरह मुलाना से फूलचंद मुलाना भी कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं और निर्मल सिंह भी कांग्रेस सरकार में ही राजस्व मंत्री रह चुके हैं। अंबाला छावनी से भाजपा से अनिल विज, अंबाला शहर से भाजपा से असीम गोयल और शहर से ही कांग्रेस से निर्मल सिंह इस बार भी चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र भी है अंबाला
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह नारायणगढ़ सीट पर भाजपा से इकलौते विधायक रहे हैं। 2014 में वह यहां से विधायक बने थे। वह कुरुक्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं और अब लाडवा से भाजपा प्रत्याशी भी हैं। नारायणगढ़ क्षेत्र कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह का गृह क्षेत्र भी है। 2000 में बनी इनेलो सरकार में रिसाल सिंह भी मंत्री बने थे। वहीं, नारायणगढ़ से पूर्व विधायक रामकिशन भी मुख्य संसदीय सचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed