{"_id":"61b10f81602cf1301f384b7e","slug":"in-nagar-kirtan-the-sangat-performed-the-simran-named-waheguru-ambala-news-knl921497117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन में संगतों ने किया वाहेगुरु नाम का सिमरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन में संगतों ने किया वाहेगुरु नाम का सिमरन
विज्ञापन
धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज के शहीदी पर्व पर बुधवार को 30 ट्रॉलियों, 100 बाइक और 40 कारों के काफिले के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन को देख संगत ने जो बोले सो निहाल... के जयकारे लगाए। नगर कीर्तन फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब में शोभायमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की हजूरी और पंज प्यारों की छत्रछाया में निकाला गया।
नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में संगत ने वाहेगुरु नाम का सिमरन किया। वहीं अखंड कीर्तनी जत्थे ने संगत को नाम सिमरन करवाया। वाहनों पर लगे निशान साहिब को देखकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। माहौल को देखकर सड़क से निकल रहे लोग भी गुरु जी के चरणों में माथा टेके बिना नहीं रह सके। वहीं नीले वस्त्र धारण किए छोटे पंज प्यारे भी नगर कीर्तन में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन जिस भी गली-मोहल्ले व बाजार से निकला, वहां के स्थानीय निवासियों सहित दुकानदारों ने नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। नगर कीर्तन में शामिल संगत के ऊपर पुष्पवर्षा की गई व उनका सत्कार किया गया। इस मौके पर मौजूद केंद्रीय गुरुद्वारा गुरु पर्व व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल के साथ कमेटी सदस्य कृष्ण सिंह, गुरप्रीत सिंह, नवनीत सिंह बब्बर, शरण सिंह, अवतार सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह व अमरीक आदि मौजूद रहे।
जगह-जगह लगे मिष्ठान प्रसाद के स्टॉल
नगर कीर्तन में संगत के लिए लगभग 40 जगह पर खानपान के स्टॉल लगाए गए। कहीं चाय, कॉफी व दूध का लंगर वितरित किया गया तो कहीं ब्रेड पकौड़े, मट्ठी, चने व मिष्ठान प्रसाद बांटा गया। अनाज मंडी में लगे स्टॉल पर संगत को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान प्रसाद वितरित किए गए। इस मौके पर जसबीर सिंह, प्रभजोत सिंह, गुरमेज सिंह, सिमरणजोत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गतका पार्टी ने दिखाए जौहर
नगर कीर्तन की शोभा शहर से आए 20 सदस्यों के बीर खालसा दल ने अपने जौहर दिखाकर बढ़ाई। दस वर्ष के बच्चों से लेकर 40 वर्ष के सिंहों ने तलवारबाजी, भाले, लट्ठ से अपनी कला का प्रदर्शन किया। सदस्यों के करतब देखकर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
बाजार प्रबंधकों ने किया स्वागत
नगर कीर्तन तय समय अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंद नगर से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन का पहला पड़ाव सुभाष कॉलोनी था। यहां स्थानीय संगत ने प्रसाद वितरित किया। इसके बाद सुभाष पार्क के पास स्थानीय निवासियों, बंगाली मोहल्ला, पुरानी अनाज मंडी, पतीसा चौक, सब्जी मंडी, खान ढाबा के दुकानदारों, श्री सुखमनी सेवा सोसायटी के सेवादारों, पुल चमेली, सराफा बाजार, कबाड़ी बाजार के पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया और गुरु चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंजाबी मोहल्ले में लगा स्टॉल
नगर कीर्तन के उपलक्ष्य में पंजाबी मोहल्ले में भी संगत के लिए स्टॉल लगाया गया। इसमें विक्रम सिंह नागी, दिनेश बब्लू, डॉ. नीरज पाराशर, डॉ. विवेक मल्होत्रा, जगजीत सिंह, प्रभजोत कौर नागी व पंजाबी मोहल्ले के समस्त निवासियों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया और संगत को प्रसाद वितरित किया।

श्री गुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी पर्व पर अंबाला छावनी में निकाले गए नगर कीर्तन में गतका प्रदर- फोटो : Ambala