फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In many schools seats are full and in many they are about to be full, Form-6 has not been issued

Ambala News: कई स्कूल में सीट फुल तो कई में फुल होने को, नहीं जारी हुआ फार्म-छह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
In many schools seats are full and in many they are about to be full, Form-6 has not been issued
अंबाला सिटी। निजी स्कूलों में दाखिलों के लिए अभिभावकों की भाग-दौड़ शुरू हो गई है। वह अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए स्कूल-स्कूल जाकर फीस पता कर रहे हैं। कई निजी स्कूल ऐसे हैं, जहां सीटें फुल हो चुकी हैं और कई स्कूलों में प्राथमिक कक्षा में दाखिला को लेकर सीटें जल्द फुल हो सकती हैं। वहीं अभी तक शिक्षा निदेशालय ने फार्म-छह जारी नहीं किया है। इस फार्म के लिए हर वर्ष आवेदन 31 दिसंबर तक लिए जाते थे। इस बार यह आवेदन नहीं मांगे गए। इस पर अभिभावकों ने आशंका जताई है। कि निजी स्कूल मनमर्जी से फीस बढ़ा सकते हैं जानकारी के अनुसार जिले में 289 से ज्यादा निजी स्कूल हैं। इनमें पहली से 12वीं तक के निजी स्कूल शामिल हैं। नए सत्र के शुरू होने में दो महीने का समय बचा है। अप्रैल में दाखिले के दौरान अभिभावकों को फीस ज्यादा बढ़ने पर परेशानी झेलनी पड़ती हैं। इस बार भी अभिभावकों ने शंका जताई है कि निजी स्कूल अपनी मनमर्जी से नए सत्र में फीस बढ़ा सकते हैं। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कपूर का कहना है कि निजी स्कूल हर वर्ष आठ से दस प्रतिशत तक ही फीस बढ़ाते हैं। यह फीस मौजूदा वर्ष में महंगाई भत्ता इंडेक्स के साथ 5 प्रतिशत को जोड़कर ही बढ़ा सकते हैं। फार्म-छह को लेकर आवेदन विभाग की ओर से मांगे जाते हैं।
विज्ञापन

फार्म-छह में स्कूल को फीस का देना होता है ब्योरा
दरअसल, निजी स्कूल हर वर्ष फीस बढ़ाते हैं। फीस बढ़ाने के लिए निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया जाने वाले फार्म-छह भरना होता है। अगर कोई स्कूल फार्म-छह नहीं भरता और वह भी नए सत्र में फीस बढ़ाता है तो उस पर विभाग कार्यवाही कर सकता है। ऐसे में हर वर्ष विभाग की ओर से फार्म-छह के तहत ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। इसमें स्कूलों को फीस बढ़ाने संबंधित ब्यौरा देना होता है कि वह अपनी स्कूल में फीस क्यों बढ़ाएंगे और विद्यार्थियों को क्या सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही स्कूल स्टाफ से लेकर सुविधाओं व वेतन संबंधित ब्यौरा भी भरना होता है।
विज्ञापन


वर्जन
अभी फार्म-छह निदेशालय ने जारी नहीं किया है। निदेशालय की ओर से ही फार्म-छह को लेकर आवेदन मांगे जाते हैं। जैसे ही निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए जाएंगे तो जिले के निजी स्कूलों को फार्म-छह भरने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed