फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In-laws accused of trying to set fire

Ambala News: ससुरालियों पर आग लगाने की कोशिश के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of trying to set fire
अंबाला सिटी। मटहेड़ी शेखां गांव में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, उसका स्त्रीधन खुर्द-पुर्द करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। नग्गल थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति शंटी और ससुर बख्शीस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नाै सितंबर को वह ससुराल में एक कमरे में बेटे के साथ थी। आरोपी रसोई से गैस सिलेंडर ले गए और आग लगाने की कोशिश की। तब कमरे से भागकर जान बचाई थी। इस पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी थी। आखिर में मायके से पिता व भाई आकर उसे लेकर गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी 12 दिसंबर 2021 को सिख रीति रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद एक लड़का हुआ था।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के दहेज में 40 लाख रुपये खर्च कर ब्रेजा कार, फर्नीचर दिया था। दो माह बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने जुलाई 2022 में 10 लाख रुपये ओर मांगे। बाद में खाना देना तक बंद कर दिया था तो वह मायके चली गई थी। समझौते के बाद मायके वाले ले आए थे। 6 अगस्त 2022 को दर्द होने पर ससुराल वाले सिटी के एक अस्पताल में दाखिल करवाकर चले गए थे। बाद में बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed