फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In football, Bhiwani won the trophy for girls and Fatehabad for boys

Ambala News: फुटबॉल में लड़कियों में भिवानी और लड़कों में फतेहाबाद ने जीती ट्राॅफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
In football, Bhiwani won the trophy for girls and Fatehabad for boys
प्री-सुब्रतो राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता ​खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए डी
अंबाला सिटी। तीन दिवसीय प्री-सुब्रतो राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट के मंगलवार को फाइनल मैच कराए। लड़कियों में फाइनल मुकाबला भिवानी और हिसार के बीच हुआ। इस मैच में भिवानी ने हिसार को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

इसके साथ ही तीसरे स्थान के लिए हार्ड लाइन मुकाबला उन टीमों के बीच कराया। जो टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। इन टीम में रोहतक और गुरुग्राम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें गुरुग्राम 3-2 से जीता। इस मैच में जीत के बाद गुरुग्राम टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह लड़कों में फाइनल मुकाबला फतेहाबाद और अंबाला की टीम के बीच हुआ। इस मुकाबले में फतेहाबाद ने अंबाला को 3-2 से हराया।
विज्ञापन

हार्डलाइन मुकाबले में सोनीपत व सिरसा की भिड़ंत हुई। जिसमें सोनीपत ने 1-0 से जीत दर्ज की और वह तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार, अंबाला खंड टू बीईओ सुदेश कुमारी, मुख्याध्यापिका वीना महाजन, बीआरसी नरोत्तम शर्मा, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षक संघ के पूर्व राज्य प्रधान गुरदेव सिंह, मलकीत सिंह, पूजा, रमनजीत, विशाल, ओंकार, अजय, गुरमीत सिंह, मोनिका, सरला, रीचा, रितु, सीमा, प्रियंका, प्रवीन, मोहित, संदीप, अमनदीप और यादविंद्र मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में प्रदेशभर से 26 टीमों ने लिया भाग
दरअसल, छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में तीन दिवसीय प्री-सुब्रतो राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में राज्यभर से अलग-अलग जिलों की आयुवर्ग-17 टीमों ने भाग लिया। इसमें लड़कों की 13 और लड़कियों की 12 टीम शामिल रही। प्रथम विजेता टीम में प्रत्येक खिलाड़ी को एक हजार, द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम में प्रत्येक खिलाड़ी को 750 और तृतीय स्थान टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। यह मुकाबले वार हीरोज स्टेडियम और बीडी स्कूल के ग्राउंड में करवाए गए। अब विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed