{"_id":"6984ed6d6965b14328059b68","slug":"imt-to-be-built-on-3000-acres-farmers-support-proposal-ambala-news-c-36-1-amb1001-157711-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन हजार एकड़ में बनेगी आईएमटी, किसानों ने प्रस्ताव का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन हजार एकड़ में बनेगी आईएमटी, किसानों ने प्रस्ताव का किया समर्थन
Fri, 06 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। क्षेत्र के औद्योगिक विकास को पंख लगाने के लिए प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडर्न टाउनशिप (आईएमटी) को लेकर वीरवार को प्रशासन ने अहम कदम उठाया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में प्रभावित गांवों के किसानों और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में किसानों ने विकास की ओर कदम बढ़ाते हुए आईएमटी के प्रस्ताव का समर्थन किया।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि करीब तीन हजार एकड़ में प्रस्तावित यह प्रोजेक्ट चेची माजरा, डेरा, हमीदपुर और टौका गांव की जमीन पर बनेगा। एचएसआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि जमीन का अधिग्रहण ई-भूमि पोर्टल, लैंड पुलिंग और आपसी सहमति के आधार पर होगा ताकि किसानों को जमीन का व्यावहारिक और उचित रेट मिल सके। मुख्य समन्वयक सुनील शर्मा ने कहा कि इस परियोजना से नारायणगढ़, अंबाला के बड़े औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। प्रशासन ने भरोसा दिया कि किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम शिवजीत भारती सहित किसान मौजूद रहे।