फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Impact of pool closure, 50 registered for swimming competition

Ambala News: पूल बंद का असर, तैराकी प्रतियोगिता के लिए 50 का रजिस्ट्रेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Impact of pool closure, 50 registered for swimming competition
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में प्र​शिक्षण लेता ​खिलाड़ी: स्वयं
अंबाला। पिछले दो माह से बंद अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का असर शुक्रवार को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता पर भी दिखा। पिछले साल 120 प्रतिभागियों के पंजीकरण का आंकड़ा इस वर्ष लुढ़ककर महज 50 तक रह गया है।
विज्ञापन

विभाग को 14 जून को होने वाली प्रतियोगिता से ठीक पहले प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग को भी चिंता सताने लगी है। घटते रुझान का कारण निजी स्कूलों के तैराकी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए पूल न मिलना है। तीन दिन पहले ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत करने के बाद पूल को निजी संस्थानों के तैराक खिलाड़ियों के लिए खोला गया है। इतनी जल्द प्रतियोगिता की तैयारी करना खिलाड़ियों के लिए भी चुनौती बन गया है। जबकि दूसरी ओर स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की कमी खल रही है।
विज्ञापन

पांच श्रेणी में होंगे मुकाबले

जिला स्तरीय तैराक प्रतियोगिता के ग्रुप-1 में 15 से 17 वर्ष के खिलाड़ी 50 मीटर फ्री स्टाइल, बैकस्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले, बटर फ्लाई में भाग लेंगे। इसके अलावा ग्रुप-2 में 13 से 14 साल और ग्रुप-3 में 11 से 12 वर्ष के बच्चे और ग्रुप-4 में 9 से 10 और ग्रुप-5 में 7 से 8 वर्ष के बच्चे हिस्सा लेंगे। इसके अलावा ओपन श्रेणी में 50 साल के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र मुख्यातिथि जिला तैराकी एसोसिएशन के चेयरमैन राजिंद्र विज वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed