{"_id":"696945e23f7a050df8049034","slug":"illegal-weapons-recovered-from-youth-fir-registered-ambala-news-c-36-1-sknl1017-156476-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवक से अवैध हथियार बरामद, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवक से अवैध हथियार बरामद, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 16 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सीआईए-1 की टीम ने युवक से कई हथियार बरामद किए है। आरोपी की पहचान अंबाला कैंट के तोपखाना परेड निवासी विशाल कुमार उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है।
आरोपी से दो अवैध देशी पिस्तौल, दो देसी कट्टों व नौ कारतूस मिले हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियाराें के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। सीआईए प्रभारी निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक के पास अवैध हथियार है।
टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को पंजोखरा साहिब रोड नजदीक माली परेड तोपखाना के पास से काबू किया। तलाशी में आरोपी से कई हथियार बरामद हुए। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की। बताया जाता है कि आरोपी विशाल टूंडला गांव में हुए गोलीकांड के पीड़ित रणधीर के साथ रहता था। संवाद