फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal hoardings were made a source of income

Ambala News: अवैध होर्डिंग को बनाया कमाई का जरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings were made a source of income
शहर के मानव चौक पर लगे अवैध होर्डिंग।
अंबाला सिटी। शहर और अंबाला सदर में होर्डिंग्स के लिए नया खेल चल रहा है। होर्डिंग्स लगाने वाली एजेंसियां धड़ल्ले से होर्डिंग्स लगवाने वाले ग्राहकों को पूरा आश्वस्त कर रही हैं कि उनके विज्ञापन नहीं हटेंगे। यहां तक कि कोई कार्रवाई भी नहीं होगी।
विज्ञापन

यही कारण है कि शहर हो या बाजार सभी जगहों पर अवैध होर्डिंग्स की भरमार है। यहां तक कि चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा के आगे भी होर्डिंग लगे हैं। सूत्रों की मानें तो इन्हें आश्वासन मिला है कि हाल में कार्रवाई नहीं होगी। इधर शहर में लगे अवैध होर्डिंग को नगर निगम ने हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

शहर में बनाए गए चौक-चौराहे कम विज्ञापन साइट ज्यादा लग रही हैं। हर चौक-चौराहों और दीवारों पर होर्डिंग लगे हुए हैं। इन होर्डिंग को हटाने के लिए नगर निगम की बैठक में भी पार्षद मुद्दा उठा चुके हैं। वहीं नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा 2022 और 2023 में दो बार नगर निगम आयुक्त को पत्र लिख चुकी हैं। उन्होंने शहर में होर्डिंग को लेकर विज्ञापन पॉलिसी लागू करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक निगम ने होर्डिंग को लेकर कोई अहम कदम नहीं उठाया। कोई भी राजनीतिक दल, संगठन और संस्थान कहीं भी अपने होर्डिंग लगा देता हैं। इन होर्डिंग के लगने से लेकर हटने तक की भी कोई समय नहीं है। निगम को कई वर्षों से अवैध होर्डिंग को लेकर राजस्व का नुकसान हो रहा है, क्योंकि लोग निगम की लापरवाही के कारण तय की कई साइट पर ऑक्शन के लिए आवेदन करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते।
निगम के पास विज्ञापन का कोई पैसा नहीं
बीते माह नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा ने आयुक्त को पत्र लिखा था। इससे पूर्व तत्कालीन आयुक्त को भी चार अक्टूबर 2022 को पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में मेयर शक्ति रानी शर्मा का कहना था कि ट्विन सिटी (नगर निगम) का गठन 2010 में हुआ था और 2013 में इसकी कार्रवाई शुरू हो गई थी, लेकिन निगम की ओर से विज्ञापन पॉलिसी लागू नहीं की। निगम सीमा में करीब 12 साल से होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। निगम के पास इनका कोई राजस्व जमा नहीं हो रहा। शहर में बहुत से होर्डिंग्स विज्ञापन सरकारी इमारतों, सुलभ शौचालयों पर प्राइवेट लोगों द्वारा लगाए गए हैं, जिससे शहर की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ रहा है। शहर में निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। इस बारे में न तो किसी कर्मचारी और न ही किसी अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया गया। जिससे निगम को लाखों रुपये की हानि हो रही है।
निगम का दावा, इस सप्ताह बोली पर देंगे साइट
शहर में नगर निगम की 32 ऐसी विज्ञापन साइट हैं, जहां लोग निगम में पैसा भरकर अपना विज्ञापन लगा सकते हैं। इसके लिए समय भी तय होता है। अभी तक निगम ने इन साइट को बोली पर नहीं दिया है। निगम अधिकारियों का यह भी कहना है कि इन विज्ञापन साइट के लिए लोग भी दिलचस्पी नहीं दिखाते। निगम अधिकारियों ने सोमवार के बाद इस सप्ताह में विज्ञापन साइट को बोली पर देने का दावा किया है। वहीं, अंबाला छावनी में नगर परिषद के पास होर्डिंग लगाने के लिए कुल 18 साइट मौजूद हैं। सितंबर 2023 में होर्डिंग के लिए नगर परिषद ने निविदा लगाई थी मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद 15 जनवरी को दोबारा से निविदा लगाई गई मगर अभी इस पर जानकारी अपडेट नहीं है।
वर्जन

वह पिछले दो वर्ष में शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को लेकर आयुक्त को पत्र लिख चुकी हैं। नगर निगम ने अभी तक इसको लेकर निविदा नहीं लगाई है। निगम कर्मचारी मिलीभगत से शहर में अवैध होर्डिंग्स लगवाते हैं। जिन लोगों ने बिना अनुमति के ही शहर में होर्डिंग्स लगा दिए, उन पर भी निगम ने कोई जुर्माना नहीं लगाया। जिससे निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। वह इस बारे में मंगलवार को निगम अधिकारियों से जवाब लेंगी।


शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।
वर्जन
शहर में अवैध होर्डिंग काफी बढ़ गए हैं। इन होर्डिंग को हटवाने के लिए मंगलवार से कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी और संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी ली जाएगी। निगम ने विज्ञापन साइट के लिए भी निविदा लगाई है। जल्द ही निगम की विज्ञापन साइट को भी बोली पर दिया जाएगा।
एलसी चौहान, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed