फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal business of gas theft going on in Gwal Mandi

Ambala News: ग्वालमंडी में चल रहा गैस चोरी का अवैध कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal business of gas theft going on in Gwal Mandi
अंबाला। छावनी की ग्वालमंडी में चल रहे गैस चोरी के अवैध कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पुलिस ने दबिश देकर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों से दूसरे सिलिंडर में गैस भरने वाले एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान ग्वालमंडी निवासी रामू के तौर पर हुई है। पुलिस ने रामू के खिलाफ तरल पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश दो हजार की धारा 4(1), 3(1) बी व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अंबाला छावनी के निरीक्षक गौरव ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि शनिवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्वालमंडी के एक मकान में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों को भरने का धंधा चल रहा है, इसके बाद पुलिस के साथ मौके पर दबिश दी गई। इस दौरान कार्रवाई करते हुए रामू नामक व्यक्ति को काबू किया गया और उसके पास से 6 गैस सिलिंडर, जिसमें 3 भरे हुए गैस सिलिंडर सील बंद घरेलू घरेलू इंडेन गैस, 3 भरे हुए व्यावसायिक गैस सिलिंडर सील बंद, 3 छोटे खाली गैस सिलिंडर के अतिरिक्त मौके पर पर 165 ढक्कन व 3 बांसुरी मिली जोकि एक से दूसरे सिलिंडर से गैस चोरी करने में इस्तेमाल की जाती थी। मौके पर दो बाइक को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed