{"_id":"68b899ad78a4d8075902ab7e","slug":"ig-honored-the-players-by-giving-them-cash-prizes-for-their-excellent-performance-in-sports-ambala-news-c-36-1-amb1003-148988-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेलों में शानदान प्रदर्शन पर आईजी ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेलों में शानदान प्रदर्शन पर आईजी ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
Thu, 04 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आईजीपी अंबाला रेंज एवं स्कू
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी हरनूर कौर, आयशा चौधरी और मुस्कान परमार को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए आईजीपी अंबाला रेंज एवं स्कूल के चेयरमैन पंकज नैन ने सम्मानित किया। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बॉक्सिंग के कोच संजय कुमार और वुशु के कोच रविंद्र खत्री को भी खेलों के क्षेत्र में उनकी शानदार सेवाओं के लिए आईजीपी की ओर से विशेष रूप से सराहा गया।
आईजीपी पंकज नैन ने पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है और जब युवा खेलों में आगे बढ़ते हैं, तो राष्ट्र भी नई ऊंचाइयों को छूता है।
अंबाला की पहली बेटी जो आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में चयनित हुई
हरनूर कौर ने बेल्ट एंड रोड इंटरनेशनल यूथ बॉक्सिंग गाला चीन में स्वर्ण पदक हासिल किया। वह अंबाला की पहली बेटी हैं जो आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में चयनित हुईं साथ ही यूथ एशियन गेम्स बहरीन में भी उनका चयन हुआ है। यह अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में होगा। चीन में 12वीं एशियन जूनियर वुशू चैंपियनशिप व मॉस्को वुशू स्टार चैंपियनशिप मॉस्को में आयशा चौधरी ने रजत पदक जीता। इसी तरह मॉस्को वुशू स्टार चैंपियनशिप मॉस्को में मुस्कान परमार ने स्वर्ण पदक जीता।