फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If there is negligence in lifting paddy, action will be taken: DC

धान के उठान में लापरवाही की तो होगी कार्रवाई : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
If there is negligence in lifting paddy, action will be taken: DC
अंबाला। 15 खरीद केंद्रों से खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन व अन्य एजेंसियों ने अब तक 198376 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य किया है।
विज्ञापन

इन खरीद केंद्रों से धान की लिफ्टिंग कार्य में और अधिक तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। इतना ही नहीं अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि अगर किसी भी स्तर पर लिफ्टिंग के कार्य में लापरवाही बरती गई तो संबंधित एजेंसी के अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त पार्थ गुप्ता मंगलवार को कार्यालय में हैफड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने फीडबैक दी कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से अब तक 186911 मीट्रिक टन धान खरीदी और 103979 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एजेंसी की ओर से अब तक 55.63 लिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी तरह हैफेड के अधिकारी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की है कि हैफेड एजेंसी ने 173498 मीट्रिक टन धान खरीद कर 89411 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य किया है। इसके साथ ही हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की कि हैफेड ने 9067 मीट्रिक टन धान खरीदा और इसमें से 4986 एमटी धान का उठान का लिया है।
इस एजेंसी द्वारा 54.99 प्रतिशत उठान कार्य का लक्ष्य पूरा किया है। उपायुक्त ने एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि सभी खरीद केंद्रों से संबंधित एजेंसियों के अधिकारी जल्द से जल्द धान कार्य में तेजी लाएं और इस मामले को गंभीरता से लें। अगर उठान कार्य में किसी भी एजेंसी के अधिकारी ने लापरवाही बरती तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले की 15 मंडियों व खरीद केंद्रों पर सरकारी व अन्य एजेंसियों द्वारा अब तक 369476.1 मीट्रिक टन धान को खरीद लिया हैं। इन मंडियों में अब तक 59379 किसान 417795.96 एमटी धान लेकर पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर तक अंबाला छावनी से 29406 एमटी, अंबाला शहर से 73289 एमटी, नन्यौला मंडी से 7876 एमटी, साहा मंडी से 42510.6 एमटी, मुलाना मंडी से 42848 एमटी, बराड़ा मंडी से 43026 एमटी धान खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि तलहेड़ी मंडी से 15207 एमटी, केसरी मंडी से 6881 एमटी, उगाला मंडी से 5592.5 एमटी, सरधेेड़ी मंडी से 7199 एमटी, भरेड़ीकलां से 8120 एमटी, नारायणगढ़ मंडी से 45251 एमटी, शहजादपुर मंडी से 19574 एमटी, कड़ासन मंडी से 16400 एमटी, बेरखेडी मंडी से 6296 एमटी धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 186911.1 एमटी, फुड फारमर ने 29353 एमटी, हैफेड 173498 एमटी, हैफेड फारमर ने 28770 एमटी, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 9067 एमटी धान खरीद ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed