फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ICU will gain speed, correspondence begins in the department

Ambala News: आईसीयू को मिलेगी रफ्तार, विभाग में पत्राचार शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
ICU will gain speed, correspondence begins in the department
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर पिछले आठ माह से बन रहे बच्चों के आईसीयू की कछुआ चाल अब रफ्तार पकड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी के बीच पत्राचार शुरू हो गया है। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से काम पूरा होने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में जल्द ही अस्पताल की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मरीज उठा सकेंगे। दो कमरों में बन रहे इस आईसीयू वार्ड के सेंट्रल एसी को अलग किया गया है ताकि बच्चों का इंफेक्शन का खतरा न हो। जरूरत के अनुसार तापमान को भी नियंत्रित किया जा सके। काम पूरा होने के बाद लाखों रुपये की लागत से उपकरण खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, आईपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर जिस जगह पर बच्चों का आईसीयू बनाने की तैयारी चल रही है वो पुरुष वार्ड था लेकिन उसके ही दो कमरों में इसे बनाने का काम चल रहा है। ऐसे में दो अन्य कमरों में पुरुष वार्ड ही रहेगा। इस आईसीयू में नवजात से ऊपर 5 साल तक के बच्चों दाखिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय अस्पताल में चल रहा है निक्कू वार्ड, बड़े बच्चे गंभीर हालत में होते हैं रेफर


नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के ठीक साथ निक्कू वार्ड चल रहा है। इसमें नवजात शिशुओं का ही इलाज किया जाता है। बच्चों और किशोरों के लिए अलग से वार्ड नहीं था। वहीं, सामान्य ओपीडी में ही बच्चों की जांच की जाती है। मौसम में बदलाव होने के बाद यहां पर बीमार बच्चों की संख्या बढ़ती है। ऐसी स्थिति में बच्चे गंभीर रूप से बीमार होने पर रेफर कर दिए जाते थे। अस्पताल में आईसीयू बनने के लिए बड़े बच्चों को भी अस्पताल में उपचार मिल जाएगा और रेफर करने से भी छुटकारा मिलेगा।

बच्चों के आईसीयू का काम तेजी से करवाया जा रहा है जिससे अस्पताल में आने वाले गंभीर बच्चों को उपचार मिल सके। पीडब्ल्यूडी का काम लगभग पूरा हो चुका है।
लोकवीर सिंह, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed