फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hydraulic vertical lift installed at Shahidi Smarak

Ambala News: शहीदी स्मारक में लगी हाइड्रोलिक वर्टिकल लिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hydraulic vertical lift installed at Shahidi Smarak
अंबाला। शहीदी स्मारक के म्यूजियम में 40 लोगों की सीट वाली हाइड्रोलिक वर्टिकल लिफ्ट लग चुकी है जोकि निचले फ्लोर से ऊपरी फ्लोर तक जाएगी। यह शायद हिन्दुस्तान में किसी स्मारक पर पहली लिफ्ट होगी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने शहीदी स्मारक का अवलोकन करते हुए म्यूजियम में बनाई जा रही विभिन्न आर्ट एवं डिजिटल गैलरियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व एजेंसी प्रतिनिधियों को कहा कि यहां पर इस कार्य को तेजी से करवाएं और एक-एक गैलरी एवं हाल से संबंधित कार्य को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डाॅ. कुलदीप सैनी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवीन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर बार नजर आती है नई चीज
मंत्री विज ने कहा कि वो जितनी बार भी यहां पर आते हैं, उन्हें नई चीज देखने को मिलती है। आज प्रोजेक्टर पर वीडियो गैलरी के माध्यम से प्रेजेंटेशन देखी तथा ओपन एयर थियेटर में जो 40 सीट वाली हाइड्रोलिक वर्टिकल लिफ्ट लगाई गई है, उसे देखा है। इसमें एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक आसानी से पहुंच सकेंगे। यहां रैंप, सीढ़ियां और हर स्थान पर लिफ्ट का प्रावधान किया है। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए हाई स्पीड दो लिफ्ट लगाई गई हैं जो 12 वीं मंजिल तक जाती है और इस मंजिल पर स्काई कैफे बनाने पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निविदा के दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने स्मारक में निरीक्षण के उपरांत विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी स्टाफ से बैठक की। उन्होंने स्मारक दिखाने के लिए गाइड्स की निविदा करने, लैंड स्केपिंग में सुधार करने, पार्किंग निविदा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सेना से सन् 1857 समय के यदि कोई हथियार हैं, तो उन्हें यहां प्रदर्शित करने के लिए व लेने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed