{"_id":"6511de24e12568e8b006daa8","slug":"husband-wifes-leg-stuck-in-train-ambala-news-c-36-1-amb1002-11093-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पति पत्नी का पैर ट्रेन में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पति पत्नी का पैर ट्रेन में फंसा
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी एक दंपति के साथ अंबाला रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया। यह दंपति परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन कर वापस शान ए पंजाब ट्रेन से वापस लौट रहे थे। तभी अंबाला रेलवे स्टेशन पर महिला कोल्ड ड्रिंक लेने उतरी और गाड़ी चल दी। जिससे हड़बड़ी में महिला दोबारा गाड़ी पकड़ने के लिए दौड़ी तो उसका पैर फिसल गया। जिससे ट्रेन के पायदान और स्टेशन की स्लैब पर महिला का पैर फंस गया। महिला को देख पति बचाने आया तो वह भी फिसल गया। ऐसे में लोगों ने ट्रेन की चेन खींचकर बड़ी मशक्कत से दोनों को बाहर निकाला।
ऐसे हुई पूरी घटना
दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली वापस लौट रहे थे। तभी पत्नी परविंदर कौर अंबाला स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए उतरी। इतने में गाड़ी चल पड़ी। जिससे तेजी से आई पत्नी का पैर पायदान से फिसल गया और स्टेशन की स्लैब में फंस गया। ऐसे में वह भी पत्नी को बचाने के लिए दरवाजे से खड़े होकर पत्नी को खींचने लगे तो वह भी संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े। ऐसे में यात्रियों ने शोर मचाया तो किसी ने चेन खींच दी। इसके बाद यात्रियों ने उन्हें उठाया। इसके बाद रेलवे पुलिस की सहायता से उन्हें अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
अल्ट्रासाउंड न एक्स-रे, भटकते रहे पीड़ित
इस मामले में पीड़ित देर रात्रि को परेशान आया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कराने के लिए कहा है। अब पत्नी को लेकर कहां जाऊं, अस्पताल में कह रहे हैं कि दोपहर के दो बजे तक ही यह जांचें होती हैं। ऐसे में पीड़ित परेशान दिखा कि आखिर दो बेटियों और घायल पत्नी को लेकर सुदूर शहर में कहां जाएं। यहां तक कि दिल्ली तक एंबुलेंस के लिए जब बात की गई तो 7 हजार रुपये तक की मांग की गई। एेसे में पीड़ित काफी देर तक अपने चिर परिचितों को फोन पर सलाह लेता दिखाई दिया।