फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   husband - wife scorched by fire Suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में पति-पत्नी आग से झुलसे

Sat, 12 Apr 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 12 Apr 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
husband - wife scorched by fire Suspicious circumstances
अंबाला सिटी। सिटी सब्जी मंडी स्थित त्रिवेणी चौक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाने का मामला सामने आया है। घर में लगी भयानक आग से दंपति गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सिटी के सिविल अस्पताल में लाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सिविल अस्पताल में आग से झुलसे पति सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने आग लगाई है। वह शराब के नशे में थी। घर में लगी आग के सैंपल लेने के लिए सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

त्रिवेणी चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक मकान से आग की लपटें निकल रही थीं। देखते ही देखते घर में मौजूद दोनों पति-पत्नी झुलस गए। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने दंपति को काफी मशक्कत के बाद घर से बाहर निकाला और सिटी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घर में लगी आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हरविंद्र कौर व सुनील कुमार काफी समय से किराए के मकान में रह रहे थे। आग से झुलसे सुनील कुमार ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उसके अनुसार पत्नी हरविंद्र कौर ने नशे में उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और खुद को भी आग लगा ली। घायल सुनील कुमार की मानें तो घर मे कोई झगड़ा नहीं हुआ। पत्नी ने ही शराब के नशे में आग लगाई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी रवि कुमार ने बताया कि वह घटनास्थल के पास से गुजर रहा था तो आग लगने का शोर सुनाई दिया। उसने अन्य लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकला। उसने बताया कि घटनास्थल से उसने एक महिला को भी भागते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
आग लगने की सूचना के बाद घटनास्थल पर जांच की है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का मुआयना किया। दोनों को सिटी के सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया है। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। आग के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।’
दिनेश चौहान, पुलिस चौकी नंबर चार प्राभारी, अंबाला सिटी।
---
दोनों की हालत ठीक नहीं है। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। ’
डॉ. अनुराग, सिविल अस्पताल ट्रॉमा सेंटर, सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed