फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   husband friend and his cousin brother raped

पति के दोस्त, ममेरे भाई ने किया पत्नी से दुराचार

Tue, 02 Jun 2015 01:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 02 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के कलालटी क्षेत्र में एक पति के दोस्त और उसके ममेरे भाई ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है। घटना कुछ दिन पुरानी है।
विज्ञापन


विवाहिता इस घटना के बाद से सहमी हुई थी, मगर अब बात बरदाश्त से बाहर होने के बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति, उसके दोस्त व ममेरे भाई पर केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता का आरोप है कि पति की मिलीभगत से उसके साथ दुराचार करने के बाद उसे बुरी तरह पीटा गया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


इस सामूहिक दुराचार के बाद भी आरोपियों ने कई बार पीड़िता के साथ जबरन यौन संबंध बनाकर उसे प्रताड़ित किया और उसकी पिटाई की। इसी वजह से पीड़िता सहमी रही। मगर अब पीड़िता ने अपनी बहन को फोन पर सारी घटना से अवगत करवाया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति से विवाद के बाद शुरू हुई यातनाएं
 कलालटी चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कहा कि उसने एक युवक से चंडीगढ़ में शादी की थी। इसके बाद वे परिजनों के डर से सेफ हाउस में रहने लगे। कुछ समय के बाद वे अपने गांव वापस लौट आए और यहीं पर रहने लगे। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने उसे स्वीकार नहीं किया, जिससे विवाद बढ़ गया।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति के मामा का लड़का व उसके पति का दोस्त जो गांव में ही रहते हैं, उनका घर आना जाना था। महिला ने बताया कि इसी दौरान एक दिन जब उसके पति के साथ उसका विवाद हुआ, तो उसके पति ने मिलीभगत कर अपने ममेरे भाई व अपने दोस्त से उसका दुराचार करवाया।

पीड़ित पत्नी के अनुसार दुराचार के बाद उसे बुरी तरह पीटा गया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं पति की मिलीभगत से आरोपियों द्वारा उसे कई बार यौन प्रताड़ना दी गई। तंग आकर अब इस बारे में महिला ने अपनी बहन को सारी बात फोन पर बताई। जिसके बाद पुलिस को इस मामले से अवगत करवाया गया।


एक महिला द्वारा उसके साथ सामूहिक दुराचार करने की शिकायत आई है। पीड़ित महिला का मुलाना सीएचसी में मेडिकल करवाया गया। इस संबंध में पति व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा।
- प्रमोद कुमार, चौकी इंचार्ज, कलालटी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed