{"_id":"67255453d4b4921fd10bbf24","slug":"hundreds-of-youth-ran-in-run-for-unity-ambala-news-c-36-1-amb1002-132025-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रन फॉर यूनिटी में दौड़े सैकड़ों युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रन फॉर यूनिटी में दौड़े सैकड़ों युवा
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण करते हुए खिलाड़ी व अन्य: डीपीआरओ
अंबाला। वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम छावनी में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वीरवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। खेल विभाग के खिलाड़ियों सहित अन्य ने इस दौड़ में बढ़चढ़ कर भाग लिया था।
डीसी पार्थ गुप्ता ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर विजय रत्न चौंक, फारुखा खालसा स्कूल से अग्रसेन द्वार से होते हुए वापस स्टेडियम में आकर समाप्त हुई। डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए युवा पीढ़ी को निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का संकल्प लेना होगा।
इस संकल्प को पूरा करने के लिए देश की भावी पीढ़ी को अपने जीवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को धारण करना होगा। इन्हीं तमाम उद्देश्यों को लेकर देश के कौने-कौने में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। दौड़ में शामिल होने वाले युवाओं सहित अन्य ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन
इस दौरान खेल विभाग से वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. प्रवीण रंगा, एसडीएम सतिंद्र सिवाच, डीएसपी रजत गुलिया और डीएसओ राजबीर सिंह रंगा शामिल रहे।