{"_id":"577034a44f1c1b8e1279aab4","slug":"hudda-should-atmmanthan-anil-viz-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर जाकर आत्ममंथन करें हुड्डा : विज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर जाकर आत्ममंथन करें हुड्डा : विज
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा रविवार शाम को अंबाला सेे जागो हरियाणा अभियान की शुरुआत करने के ऐलान पर कैबिनेट मंत्री एवं अंबाला छावनी से भाजपा विधायक अनिल विज ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लिया। हुड्डा पर बरसते हुए विज ने हुड्डा को पहाड़ों में जाकर आत्ममंथन करने की नसीहत भी दे डाली। इस दौरान विज ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर भी हल्ला बोला और आप पार्टी को आरोप पार्टी का नाम दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ चलाने वाले जागो हरियाणा अभियान की शुरुआत से पहले ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज कांग्रेस और हुड्डा पर जमकर बरसे। विज ने कांग्रेस को प्रदेश का बेड़ागर्क करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने 10 साल में प्रदेश का जो बेड़ागर्क किया उस के लिए इन्हें प्रायश्चित करना चाहिए। विज यहीं नहीं रुके और उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पहाड़ों की चोटी पर जाकर आत्ममंथन करने की नसीहत भी दे डाली।