फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HSGMC submits memorandum to SP, demands action against Gursimran Mand and his son

Ambala News: एचएसजीएमसी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, गुरसिमरन मंड और बेटे पर कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
HSGMC submits memorandum to SP, demands action against Gursimran Mand and his son
एचएसजीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीप सिंह झींडा कार चढ़ने पर घायल सुरेंद्र का हालचाल जानते हुए: स
- पंजोखरा साहिब में हुए विवाद का मामला, गुरुद्वारे के खंगाले जाएंगे सीसीटीवी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में प्रकाश पर्व के दौरान हुए विवाद के मामले में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। कमेटी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए गुरसिमरन सिंह मंड और उनके बेटे भवजोत सिंह के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
मांग उठाई कि इस कृत्य के लिए बीएनएस की लापरवाही से वाहन चलाना धारा 281, गंभीर चोट पहुंचाना 125, हत्या का प्रयास 109, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना 298 आदि के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। निर्दोष सिख युवकों की गिरफ्तारियों की समीक्षा की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कार से घायल सुरेंद्र के अलावा अन्य घायल को पूरा उपचार करवाने का आश्वासन दिया और नौकरी देने की भी बात कहीं।
विज्ञापन



मर्यादा भंग करने का आरोप
एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में एचएसजीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 7 अगस्त को श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि गुरसिमरन सिंह मंड अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ केवल पैदल संगत के लिए आरक्षित मार्ग पर वाहन लेकर पहुंचे और सेवादारों से अभद्रता की। परिसर के भीतर शाम की अरदास के समय आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। इसके बाद बाहर निकलते समय उनके बेटे भवजोत सिंह ने लापरवाही से वाहन को संगत के बीच चला दिया जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति के पैर में दो फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चार फ्रैक्चर आए हैं। एचएसजीएमसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह कालका का आरोप है कि घायल व्यक्ति का बयान और गुरुद्वारा प्रबंधन की लिखित शिकायत के बावजूद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है जबकि सिख युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाए और निर्दोष युवकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह तलाकौर, कार्यकारी सदस्य रुपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब, गुरतेज सिंह, राजिंदर सिंह बराड़ा, भूपिंदर सिंह लाडी, सिंहपुरा बराड़ा प्रधान तरसेम सिंह, अंग्रेस सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed