फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HSEB Workers Union demonstrated by stopping work for two hours

Ambala News: एचएसईबी वर्कर्स यूनियन दो घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
HSEB Workers Union demonstrated by stopping work for two hours
अंबाला। क्वालिटी सब स्टेशन का कार्य एक जेई के सहारे चल रहा है। इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। इसके समाधान को लेकर पिछले आठ दिनों से एचएसईबी वर्कर्स यूनियन रोष प्रदर्शन कर रही है। इसके तहत यूनियन ने संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले वीरवार को भी दो घंटे काम बंद कर सब यूनिट नंबर 2 के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से 11 बजे चले इस प्रदर्शन के दौरान कई उपभोक्ता अपनी शिकायतों के समाधान के लिए उपमंडल अधिकारी के कमरे के बाहर खड़े रहे। सीटों पर कर्मचारी न होने के कारण उनके कार्य में विलंब हुआ। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए सब यूनिट संगठनकर्ता हरिद्वार ने बताया कि वर्क सस्पेंड का वीरवार को पहला दिन है। इससे पहले सब यूनिट कार्यकारिणी आठ दिन से दो घंटे की गेट मीटिंग करके विरोध प्रदर्शन कर रही थी। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से यूनिट सचिव सतवीर देशवाल, यूनिट में उपप्रधान नंबर वन जसविंदर सिंह, सब यूनिट प्रधान बलवंत यादव , सब यूनिट सचिव गुरमीत सिंह, उपप्रधान रोशन लाल, सह सचिव विकास चंद्र, कैशियर प्रमोद कुमार, कानूनी सलाहकार खुशीराम, चेयरमैन केदारनाथ, वरिष्ठ उप प्रधान प्रदीप कुमार आदि शामिल थे। यूनिट सचिव सतबीर देशवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि अगर एसई अंबाला और उच्च अधिकारियों ने उनकी इस समस्या का जल्द ही कोई हल नहीं निकाला तो यह विरोध प्रदर्शन पूरी अंबाला कैंट यूनिट में चला जाएगा। अगर इस विरोध प्रदर्शन के कारण कोई भी औद्योगिक अशांति या पब्लिक परेशानी होगी तो इसकी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed